नाबालिग के अपहरण मामले में युवक को कैद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2016 8:46 AM
विज्ञापन
दार्जिलिंग : एक नाबालिग लड़की का अपहरण करनेवाले युवक को अदालत ने साल साल का कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुरमाने की सजा सुनायी है. घटना 30 नवंबर 2011 की है. दार्जिलिंग सदर थाने के ऋ षिहाट खासमहल के रहनेवाले फुर्बा तामांग ने अपने ही गांव की एक 17 साल की लड़की का अपहरण […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग : एक नाबालिग लड़की का अपहरण करनेवाले युवक को अदालत ने साल साल का कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुरमाने की सजा सुनायी है. घटना 30 नवंबर 2011 की है. दार्जिलिंग सदर थाने के ऋ षिहाट खासमहल के रहनेवाले फुर्बा तामांग ने अपने ही गांव की एक 17 साल की लड़की का अपहरण बाजार ले जाने के बहाने कर लिया था.
इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने 2 दिसंबर, 2011 को आरोपी फुर्बा तामांग को गिरफ्तार कर लिया था. कुछ महीनों आरोपी को जमानत मिल गयी थी. शनिवार को मामले में अंतिम सुनवाई हुई जिसमें जज ने फुर्बा तामांग को दोषी ठहराते हुए सजा दी. यह जानकारी सरकारी वकील प्रणय राई ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










