नदी में डूबे दो भाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2016 8:10 AM
मालदा. फुलहर नदी में स्नान करने गये दो भाई की डूबकर मौत हो गयी. रविवार की शाम से ही दोनों लापता थे. सोमवार को सुबह दोनों भाइयों के शव को गांव वालों ने बरामद किया. यह घटना हरिश्चन्द्रपुर थाना अंतर्गत खिदिरपुर गांव के बांग्लापाड़ा इलाके की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृत […]
ऐसे इन लोगों का घर बिहार के पूर्णिया में है. मृतक भाइयों के पिता विकास मंडल ने कहा है कि दोनों भाई पूर्णिया के प्राइमरी स्कूल में चौथी तथा दूसरी कक्षा में पढ़ते थे. रविवार की शाम भारी गर्मी की वजह से दोनों घर के सामने नदी में स्नान करने की जिद करने लगे. परिवार वालों ने डांटकर मना कर दिया. शाम तक जब दोनों भाई घर नहीं आये तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई.
नदी के किनारे दोनों की तलाशी शुरू हो गयी. स्थानीय लोगों ने ही बताया कि दोनों भाई नदी में कूद रहे थे. उसके बाद से उनका अता-पता नहीं है. पुलिस ने बताया है कि दोनों बच्चों के शव को घर से करीब दो किलोमीटर दूर बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने ही दोनों बच्चों के शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक मोदी ने बताया है कि नदी में डूबकर दो भाइयों की मौत की घटना घटी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










