वनकर्मियों की गोली से लकड़ी चोर की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2016 6:36 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : अलीपुरद्वार के बाद अब जलपाईगुड़ी जिले में वनकर्मियों की गोली से एक लकड़ी चोर की मौत हो गयी है. घटना डुआर्स के चालसा रेंज के खड़िया बंदर इलाके की है. मृतक का नाम मोहम्मद डब्लू (19) है. उसका घर लाटागुड़ी जंगल से लगे पश्चिम वाताबाड़ी इलाके में है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : अलीपुरद्वार के बाद अब जलपाईगुड़ी जिले में वनकर्मियों की गोली से एक लकड़ी चोर की मौत हो गयी है. घटना डुआर्स के चालसा रेंज के खड़िया बंदर इलाके की है. मृतक का नाम मोहम्मद डब्लू (19) है.
उसका घर लाटागुड़ी जंगल से लगे पश्चिम वाताबाड़ी इलाके में है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया गया है. इस संबंध में वन विभाग की ओर से मेटली थाने में मामला दर्ज कराया गया है.
स्थानीय सूत्रों ने बताया, शुक्रवार देर रात 12 से 14 लोगों का एक दल लाटागुड़ी जंगल से लगे खड़िया बंदर इलाके के दो नंबर कंपार्टमेंट में पेड़ काट रहा था. इस इलाके में मूल रूप से साल का जंगल है.
जंगल में गश्त के दौरान पेड़ काटे जाने की आवाज सुनकर वनकर्मी वहां पहुंचे. उस समय कुछ लोग पेड़ काट रहे थे और कुछ लोग कटे पेड़ को वैन पर लाद रहे थे. वनकर्मियों को देखकर लकड़ी चोरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस हमले में तीन वनकर्मी घायल हो गये. इसके बाद वनकर्मियों ने अपनी जान बचाने के लिए गोली चला दी. गोली लगने से लकड़ी चोर दल का एक सदस्य मोहम्मद डब्लू घायल हो गया. वह घायल अवस्था में ही अन्य साथियों के साथ भाग निकला.
बताया जाता है कि एक महीना पहले ही डब्लू केरल से घर लौटा था.
डब्लू के भाई रफीक इस्लाम ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे के बाद डब्लू घर में बिना किसी को कुछ बताये बाहर निकला था. भोर में तीन बजे वह लहूलुहान अवस्था में घर पहुंचा. उसे गंभीर हालत में मंगलबाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. रफीक ने बताया कि अस्पताल ले जाने के बाद ही हमें पता चला कि भाई के शरीर में गोली लगी है. लेकिन उसके शरीर में गोली कैसे लगी, इस बारे में परिवार के सदस्य ठीक-ठीक कुछ नहीं जानते.
इधर जिला वन अधिकारी विद्युत सरकार ने कहा, लकड़ी चोरी की खबर पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे थे. वहां लकड़ी चोरों ने वनकर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया. इसमें तीन वनकर्मी जख्मी हो गये. उन्हें आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी जिससे एक लकड़ी चोर की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर मेटली थाने में शिकायत दर्ज करा दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola