किशोरियों से यौन उत्पीड़न का आरोप, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2016 1:25 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. होम में रह रही किशोरियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. यह घटना मटेली के चालसा की है. 55 वर्षीय उस बाबा का नाम सानतालय नायक है और वह अलीपुरद्वार के मटेली का रहनेवाला है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यौन उत्पीड़न […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. होम में रह रही किशोरियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. यह घटना मटेली के चालसा की है. 55 वर्षीय उस बाबा का नाम सानतालय नायक है और वह अलीपुरद्वार के मटेली का रहनेवाला है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यौन उत्पीड़न की यह घटना जिस होम में घटी है, वह मटेली ब्लॉक के चालसा इलाके के सतभइया में स्थित है. आरोप है कि शिशु सेवा बाल विकास आश्रम में वह साधु बाबा अक्सर ही आया करता था.

ऐसे इस आश्रम की स्थापना उसी साधु बाबा ने की है. इसी वजह से उसका यहां आना जाना लगा रहता था. आरोप है कि यहां आने के बाद भी वह किशोरियों के साथ यौन उत्पीड़न करता था. इस बात का खुलासा होने के बाद शुक्रवार की सुबह आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया.

सूत्रों ने बताया कि वह किशोरियों को इस बात की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देता था. इसी वजह से उसके खिलाफ अब तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करायी थी. गुरुवार को तीन किशोरियों ने इस साधु बाबा के खिलाफ शिशु सुरक्षा कमेटी में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी. उसके बाद डीसीपीओ ने जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन से इस मुद्दे को लेकर बातचीत की.
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरमैन बेबी उपाध्याय, चाइल्ड लाइन के अधिकारियों तथा जिला शिशु सुरक्षा कमेटी के सदस्यों को लेकर आश्रम में गयी. वहां बच्चों से बातचीत की गयी. सभी बच्चों से लिखित शिकायत भी ली गयी है. इस आश्रम में रह रहे 40 बच्चों को निकाल लिया गया है.

इन बच्चों को अन्यत्र रखने की व्यवस्था की जा रही है. किशोरियों का कहना है कि यह ढोंगी बाबा लड़कियों से अश्लील हरकतें करता था. इधर, जलपाईगुड़ी वेलफेयर आर्गनाइजेशन के सचिव संजय चक्रवर्ती ने कहा है कि चाइल्ड लाइन से उन्हें एक ढोंगी बाबा द्वारा बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली, उसके बाद कार्रवाई की गयी और आश्रम में रह रहे सभी बच्चों को वहां से निकाल लिया गया. उन्होंने ढोंगी साधु के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. मटेली थाना पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola