डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को बनाया बंधक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2016 1:27 AM
जलपाईगुड़ी: एक शिशु की मौत की घटना के बाद धूपगुड़ी में जमकर बवाल हुआ. चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृत शिशु के परिवार वालों ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, डॉक्टर एवं कर्मचारियों का रात भर घेराव किया. दूसरी तरफ धूपगुड़ी अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सा में लापरवाही के आरोपों से इंकार किया है. डॉक्टरों का […]
डॉक्टरों का कहना है कि गले में दूध के अटक जाने की वजह से ही 11 महीने की शिशु की मौत हुई है. डॉक्टरों ने चिकित्सा में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की है. मृतक शिशु के परिवार वालों ने बुधवार की रात को ही बीएमओ, डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को अस्पताल में ही बंधक बना लिया था. सभी लोग रात भर अस्पताल में ही घिरी रहे. इस बात की सूचना धूपगुड़ी थाना पुलिस को भी दी गई. बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने सभी लोगों को अस्पताल से बाहर निकाला. उसके बाद पुलिस पहरेदारी में अस्पताल में चिकित्सा सेवा जारी है. इधर, जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश मृधा ने शिशु की मौत को लेकर अस्पताल प्रबंधन से एक रिपोर्ट मांगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










