नाव डूबने से 40 लापता, आगजनी-फायरिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2016 2:06 AM
विज्ञापन
बर्दवान जिले के कालना में शनिवार रात भागीरथी नदी में मेला देख कर लौट रहे लोगों की नाव डूब जाने से 40 से ज्यादा लोग लापता बताये गये हैं. पांच से सात लोग तैर कर किनारे आ गये. नौका पर लगभग 50 लोग सवार थे. राहत और बचाव कार्य में देरी के चलते लोगों का […]
विज्ञापन
बर्दवान जिले के कालना में शनिवार रात भागीरथी नदी में मेला देख कर लौट रहे लोगों की नाव डूब जाने से 40 से ज्यादा लोग लापता बताये गये हैं. पांच से सात लोग तैर कर किनारे आ गये. नौका पर लगभग 50 लोग सवार थे. राहत और बचाव कार्य में देरी के चलते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कई नौकाओं में आग लगा दी गयी. पुलिस ने हालात काबू में करने के िलए आंसू गैस के गोले छोड़े और रबड़ की गोलियां चलायी.एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में लगी है. अब तक कोई शव नहीं मिला है.
बर्दवान/शांतिपुर. बर्दवान जिले के कालना में भागीरथी नदी में शनिवार रात एक नाव के पलटने से 50 से ज्यादा यात्री लापता हो गये. पांच से सात यात्री तैर कर सुरक्षित किनार आ गये. बाकी का अब तक पता नहीं है. अधिकतर लापता यात्री शांतिपुर के रहने वाले हैं. राहत और बचाव कार्य में देरी के चलते स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया. कई नौकाओं में आग लगा दी गयी.
कैसे घटी घटना: लोगों का कहना है कि कालना में स्थित भवा पागला आश्रम में लगे वार्षिक मेले का शनिवार को अंतिम दिन था. आसपास के लोगों के अलावा नदी पार शांतिपुर से भी काफी लोग यहां आये थे. देर रात 11 बजे सभी नाव में सवार होकर वे कालना से शांतिपुर की तरफ लौट रहे थे. इसी समय अचानक तेज हवा के साथ आंधी व ज्वार होने के कारण नदी का पानी काफी बढ़ गया. इधर रात ज्यादा होने के कारण नाव की क्षमता 20 से 25 के जगह नाव में 45 से ज्यादा लोग सवार थे. इसी में नाव इतने यात्रियों का बोझ संभाल नहीं सकी और बीच गंगा में पलट गयी.
तैर कर पांच से सात यात्री पहुंचे किनारे: नाव डूबने के बाद तैर कर पांच से सात यात्री नदी किनारे पहुंचे. उनका कहना था कि उस नाव में तकरीबन 45 से ज्यादा यात्री थे.
घटना के समय नदी में बहाव इतना था कि अधिकतर लोग मदद के अभाव में तेज हवा के साथ बह गये. इसमें से किसी को भी ढूंढ़ा नहीं जा सका.
क्या कहते है पुलिस अधिकारी
बर्दवान के पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने कहा कि बर्दवान के कालना में एक मेले से लौट रही यह नाव कल शनिवार रात डूब गई जिसमें 50 से अधिक लोग सवार थे. जहां कई लोग तैरकर नदी से सुरक्षित बाहर निकल आए, दो तीन बच्चों सहित पांच लोग अब तक लापता हैं.
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन समूह के कर्मियों, असैन्य रक्षा व निजी गोताखोरों को इन लापता लोगों का पता लगाने के लिए लगाया गया है. उन्होंने कहा कि ‘‘नाव को ढूंढ लिया गया है, लेकिन पानी में किसी को खोज पाने में हम असमर्थ हैं.’ पुलिसकर्मियों पर पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये.
पुलिस ने चलायी रबड़ की गोलियां
घटना की खबर पाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय प्रसाद के साथ राणाघाट के एसडीपीओ इंद्रजीत बसु के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इधर, पुलिस प्रशासन की तरफ से राहत व बचाव कार्य काफी देर से शुरू होने के कारण लोग आक्रोशित हो उठे और पुलिस को देखते ही उनका गुस्सा फूट पड़ा. घाट पर खड़ी एक बड़ी स्टीमर समेत पांच नाव में लोगों ने आग लगा दी. नौका सेवा कार्यालय में भी तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी गयी. पुलिस फोर्स को लक्ष्य कर काफी देर तक लोगों ने पथराव किया. पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. पुलिस की तरफ से रबड़ की गोलियां भी चलानी पड़ी.
सात लापता लोगों के नाम सामने आये हैं
कालना थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर लापता सात यात्रियों के नाम : रमा प्रसाद विश्वास (शांतिपुर), वृष्टि विश्वास (शांतिपुर), कौशिक विश्वास (शांतिपुर), लक्ष्मी बर्मन (धातृ ग्राम), संध्या मंडल (धान तल्ला), कौशिक बसाक (शांतिपुर), चिरंजीत घोष (शांतिपुर).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










