राहत एवं बचाव कार्य नदारद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2016 8:16 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड के अधीन उत्पल नगर, प्रमोद नगर तथा पवित्र नगर इलाके में अचानक आये तूफान की वजह से नुकसान का जायजा लेने के लिए सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य पहुंचे. उनके साथ एक नंबर बोरो कमेटी की चेयरमैन स्निग्धा हाजरा भी थीं. शुक्रवार की शाम को आये […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड के अधीन उत्पल नगर, प्रमोद नगर तथा पवित्र नगर इलाके में अचानक आये तूफान की वजह से नुकसान का जायजा लेने के लिए सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य पहुंचे. उनके साथ एक नंबर बोरो कमेटी की चेयरमैन स्निग्धा हाजरा भी थीं.
शुक्रवार की शाम को आये तूफान से सबसे अधिक नुकसान प्रमोद नगर इलाके में हुआ है. कई घरों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर जाने से घर को काफी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा कई घरों की टीन छत उड़ गयी है. बारिश के बीच कई लोग अभी भी खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं.
शनिवार को अशोक भट्टाचार्य ने तूफान प्रभावित लोगों से बातचीत की और सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. हालांकि नगर निगम की ओर से राहत एवं बचाव कार्य की शुरुआत नहीं की गयी. प्रभावित लोग ही स्वयं अथवा मजदूरों को बुलाकर अपने घरों को ठीक करवा रहे हैं. स्थानीय निवासी राजेश प्रसाद ने कहा है कि सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से अब तक कोई सहायता नहीं दी गयी है. कुछ इसी तरह का आरोप इलाके के अन्य लोगों ने भी लगाया.
नगर निगम की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं किये जाने की वजह से प्रभावित लोगों में भारी रोष है. स्थानीय काउंसिलर मुकुल सेनगुप्ता भी सिलीगुड़ी में नहीं हैं. वह अभी कोलकाता में हैं.
इस बीच चौबीस घंटा बीत जाने के बाद भी प्रभावित इलाके में बिजली सेवा की बहाली नहीं हुई है. कई स्थान पर बिजली के तार टूटकर गिर गये हैं. बिजली के कुछ खंभों को भी नुकसान पहुंचा है. बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार रात तक बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










