हेडमास्टर ने अनियमितताओं के आरोपों को किया खारिज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2016 12:55 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: पांचवीं कक्षा में नामांकन को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद डॉ राजेन्द्र प्रसाद गर्ल्स हाई स्कूल (एचएस) की हेडमास्टर संचिता देव ने दार्जिलिंग के जिला शासक को अपना जवाब भेज दिया है. पिछले दिनों नामांकन में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कई अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया था और स्कूल प्रबंधन […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: पांचवीं कक्षा में नामांकन को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद डॉ राजेन्द्र प्रसाद गर्ल्स हाई स्कूल (एचएस) की हेडमास्टर संचिता देव ने दार्जिलिंग के जिला शासक को अपना जवाब भेज दिया है. पिछले दिनों नामांकन में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कई अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया था और स्कूल प्रबंधन पर अधिक फीस लेकर नामांकन करने का आरोप लगाते हुए डीएम से इसकी शिकायत की थी. कई अभिभावकों ने सूचना के अधिकार कानून के तहत स्कूल से नामांकन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मांगी थी. यह जानकारी स्कूल की हेडमास्टर संचिता देव ने उपलब्ध करा दी है.
आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी उन्होंने दार्जिलिंग के जिला शासक को भेज दी है. आज इसकी प्रति मीडिया को जारी की गई. स्कूल द्वारा बताया गया है कि वर्ष 2016 के शिक्षा सत्र में कुल 307 छात्राओं का पांचवीं कक्षा में नामांकन हुआ है. इन छात्राओं को तीन सेक्शनों में बांटा गया है. हेडमास्टर संचिता देव ने अपने जवाब में फीस के ढांचे की भी विस्तृत जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि छात्राओं से नामांकन के वक्त 850 रुपये लिये गये हैं.
इसमें सेशन फीस 240 रुपये तथा कंप्यूटर फीस 300 रुपये शामिल है. उन्होंने बताया कि कंप्यूटर फीस सालाना आधार पर लिये जाते हैं. इसके अलावा स्कूल डायरी के लिए 50 रुपये तथा सरस्वती पूजा के लिए 60 रुपये बच्चों से लिये गये हैं. इसके अलावा 200 रुपये अस्थायी शिक्षिकाओं को वेतन देने के मद में बच्चों से लिये गये हैं. उन्होंने कहा है कि बच्चों की पढ़ाई सही तरीके से कराने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से कई अस्थायी शिक्षक नियुक्त किये गये हैं. इन शिक्षिकाओं का वेतन बच्चों की फीस से ही दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










