बागडोगरा के सेंट्रल बैंक के लॉकर लूटे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 1:09 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी से सटे बागडोगरा स्थित सेंट्रल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. बैंक लूटने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. अभी तक लूट की रकम का पता नहीं चल सका है. घटना की विस्तृत जांच के लिये सीआइडी के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी से सटे बागडोगरा स्थित सेंट्रल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. बैंक लूटने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. अभी तक लूट की रकम का पता नहीं चल सका है. घटना की विस्तृत जांच के लिये सीआइडी के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीन से चार करोड़ की लूट हुई है.

लॉकर मालिकों ने अपनी संपत्ति लौटाने की मांग बैंक प्रबंधन से की है. बुधवार की देर रात कुछ बदमाशों ने सेंट्रल बैंक की बागडोगरा शाखा पर धावा बोल दिया. बदमाश खिड़की काटकर बैंक में प्रवेश कर गये थे. बैंक के वोल्ट को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया. बैंक के 16 लॉकर को तोड़कर बदमाश सारा माल लेकर फरार हो गये. इस बैंक में कुल 91 लॉकर हैं.

गुरुवार की जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो दंग रह गये. बैंक के भीतर सब कुछ उल्टा-पुल्टा था. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा और डीसीपी श्याम सिंह पूरी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस कमिश्नर ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया. बैंक ने लूट के आकंड़े अब तक जारी नहीं किये गये हैं.
बैंक लॉकर के मालिक खुशी मोहन कुंडु व विपल्ब साहा ने कहा कि पूरी जिंदगी की कमायी रखी थी. बैंक की गलती की वजह से एक ही दिन में सब साफ हो गया. बैंक प्रबंधन पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि बैंक को असुरक्षित देखकर ही बदमाशों ने इस शाखा को निशाने पर लिया. इस बैंक की सुरक्षा काफी लचर है. नाइट गार्ड को नहीं रखा गया है. उन्होंने बैंक से पूरी संपत्ति वापस लौटाने की मांग की. उन्होंने कहा बैंक की गलती का खामियाजा ग्राहक नहीं सहेंगे.
पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने कहा कि बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे लूट को अंजाम दिया गया है. इस घटना में दो से तीन लोगों के शामिल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है. जांच के लिये फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola