क्लास रोक कर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 1:08 AM
सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज हमेशा से ही सवालों के घेरे में रहा है. इस बार एनाटॉमी विभाग की प्रमुख सुदेशना मजुमदार सवालों के कटघरे में खड़े हैं. एक निजी प्रकाशन कंपनी द्वारा कॉलेज में एक क्वीज प्रतियोगिता कराने का आरोप उन पर लगा है. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की मनाही के बाद भी जबरन विद्यार्थियों […]
मेडिकल कॉलेज में इस घटना को लेकर जोर शोर से चरचा की जा रही है. उनपर आर्थिक लाभ के लिए सरकारी नियम का उल्लंघन कर इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का आरोप लग रहा है.आरोप लगाने वालों का कहना यह भी है कि उन्होंने एक निजी प्रकाशन कंपनी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की है.
विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के साथ उत्तर पत्र दिया गया. विद्यार्थियों ने प्रश्नों को हल किया. प्रश्नपत्र पर भी उस उस कंपनी का नाम अंकित था. इस संबध में एनाटॉमी विभाग प्रमुख सुदेशना मजुमदार से संपर्क करने पर वह भड़क उठी. उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अन्य चिकित्सक व अधिकारियों पर सवाल खड़ा किया है. इस प्रतियोगिता के विषय पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुबा, बल्कि विद्यार्थियों को कुछ प्रश्न हल करने के लिये दिये गये थे. ये प्रश्न विद्यार्थियों के आगामी परीक्षा के लिए आवश्यक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










