दुबराजपुर में पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़. बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना अंतर्गत ख्याज मुहम्मदपुर गांव में पुलिस अवर निरीक्षक अमित चक्रवर्ती हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लौट रही पुलिस टीम के वाहन पर अपराधियों ने हमला कर दिया. इस दौरान बमों का उपयोग किया गया. पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. इसी बीच मची अपरा-तफरी का लाभ उठा कर […]
विज्ञापन
पानागढ़. बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना अंतर्गत ख्याज मुहम्मदपुर गांव में पुलिस अवर निरीक्षक अमित चक्रवर्ती हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लौट रही पुलिस टीम के वाहन पर अपराधियों ने हमला कर दिया. इस दौरान बमों का उपयोग किया गया. पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. इसी बीच मची अपरा-तफरी का लाभ उठा कर आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला. इस संबंध में पुलिस कर्मियों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
दुबराजपुर के पुलिस निरीक्षक अरुप कुमार सरकार ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एसआइ अमित चक्रवर्ती हत्याकांड का फरार आरोपी ख्याज मुहम्मद पुर गांव में छिपा हुआ है. पुलिस टीम ने रणनीति बना कर छापेमारी की तथा फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे साथ लेकर पुलिस टीम लौट रही थी. रास्ते में घात लगा कर आरोपी के सहयोगी अपराधियों ने पुलिस वाहन पर बमबाजी शुरू कर दी. इसके बाद वाहन में मौजूद पुलिस कर्मियों की परेशानी बढ़ गयी. उन्होंने जवाबी कार्रवाई की. लेकिन मौके पर मची अफरा-तफरी का लाभ उठा कर गिरफ्तार आरोपी भागने में सफल हो गया.
कुछ पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आयी. स्थानीय थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस फरार आरोपी व हमलावर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस घटना में अपराधियों के बढ़ते मनोबल को देखते हुए ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










