गंदगी के खिलाफ शुरू किया अभियान, हर रविवार लगाते हैं झाड़ू, छोटे बच्चे कर रहे हैं बड़ा कमाल
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम की नाकामी से परेशान छोटे-छोटे बच्चों ने साफ-सफाइ का जिम्मा अपने कंधो पर उठा लिया है. सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर तीन के रामनारायण मैदान के आस-पास छोटे-छोटे बच्चों को साफ-सफाइ करते हुए देखा जा सकता है. स्कूलों में पढ़ने वाले ये बच्चे छुट्टी के दिन यानी रविवार को सुबह […]
बच्चे मन के सच्चे होते हैं. ये बच्चे कभी-कभी ऐसा काम कर गुजरते हैं, जिसके लिये समझदार नागरिक आंदोलन पर उतरते हैं. सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर तीन के अंतर्गत रामनारायण मैदान के आस-पास इलाके के बच्चों की यह कहानी आमलोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है. इस इलाके में रहने वाले पलास सरकार, अंकुश दास, सुमित सिंह, सुदीप्त ठाकुर, पायल ठाकुर, भूपेश वर्मा, राजदीप ठाकुर, वैभव पाठक, श्रुति प्रसाद हर्षित प्रसाद ,ओम, गोलू आदि बच्चों ने एक गुट तैयार किया है. इस गुट के सदस्य अवकाश के दिन इलाके की साफ सफाइ करते हैं. प्रत्येक रविवार की सुबह हाथ में झाडू आदि लेकर ये बच्चे सफाइ अभियान के लिये निकल पड़ते हैं. इन्हें अपने इलाके की इज्जत का बड़ा ख्याल है. कोई भी इनके इलाके को गंदा कहे या हेय दृष्टि से देखे, यह इन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है.
सबसे अनोखी बात यह है कि इस गुट के सभी बच्चे माध्यमिक के नीचे पढ़ाइ कर है. इस गुट में प्रथम से लेकर नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल हैं. पिछले दो सप्ताह से बच्चों का यह गुट सफाइ अभियान चला रहा है. ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान शुरू करने के बाद सिलीगुड़ी में भी सफाइ अभियान की बाढ़ लग गयी थी़ कइ स्वयंसेवी संगठन मीडिया के तामझाम के बीच सफाइ अभियान चला रहे थे़ सफाइ कम होती थी,अखबारों में फोटो अधिक होता था़ फिर भी एक दो सप्ताह के बाद यह अभियान ठप्प पड़ गया़ इन बच्चों के साथ ऐसी बात नहीं है़ ये बच्चे तमाम तामझाम से दूर सफाइ अभियान चलाते हैं. ये सिर्फ अपने इलाके को साफ रखना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










