पिनाकी दत्त हत्याकांड: रहस्य से पर्दा नहीं हटा सकी है पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2016 1:19 AM
सिलीगुड़ी. हार्डवेयर व्यापारी पिनाकी दत्त का सरेआम हत्या किये जाने के चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अज्ञात हमलावर का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. इस रहस्यमय हत्या से पुलिस अब-तक पर्दा नहीं हटा सकी है. पुलिसिया जांच पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं. वारदात की तफ्तीश कर रही पुलिस […]
सिलीगुड़ी. हार्डवेयर व्यापारी पिनाकी दत्त का सरेआम हत्या किये जाने के चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अज्ञात हमलावर का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. इस रहस्यमय हत्या से पुलिस अब-तक पर्दा नहीं हटा सकी है. पुलिसिया जांच पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं.
वारदात की तफ्तीश कर रही पुलिस को हमलावर के तलाश में पसीना छूटने लगा है. सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के सेवक रोड स्थित पानीटंकी चौकी के प्रभारी संजय घोष को जांच का दायित्व सौंपा गया है. पुलिस आइपीएल में सट्टाबाजी के लिए हत्या का अनुमान लगा रही है.
हालांकि इसे लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे. दूसरी ओर मृत पिनाकी के परिजन भी न तो मीडिया से बात कर रहे है और न ही पुलिस को कुछ बता रहे हैं. वैसे भी पिनाकी का अपने परिजनों के साथ भी संबंध कुछ अच्छा नहीं था. परिजनों से किसी तरह का सहयोग न मिलते देख पुलिस अपने स्तर पर ही जांच कर रही है. पुलिस वारदात वाली जगह में स्थित पेट्रॉल पंप व अन्य दुकानों के सीसीटीवी कैमरे के फूटेज खंगालने के बाद एक व्यक्ति को चिह्नित कर पायी है. लेकिन उसे पकड़ने में पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है. वारदात वाले दिन पिनाकी सुबह से शाम तक कहां-कहां गया और किन लोगों मिला, इसकी विस्तृत जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है. सिलीगुड़ी थाना के इंस्पेक्टर देवाशीष बोस का कहना है कि पुलिस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है.
मौका-ए-वारदात से पुलिस को कई सुराग नहीं मिला है. जिसके आधार पर हमलावर की तलाश की जा सके. संभावित जगहों पर पुलिस नजर गड़ाये हुए है.
जल्द ही हत्यारा सलाखों के पीछे होगा. आइपीएल में सट्टाबाजी को लेकर हत्या के सवाल पर श्री बोस ने कहा कि पुलिस हरेक बिंदुओं की जांच-पड़ताल कर रही है. वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी, इस्ट) पिनाकी मजुमदार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फूटेज खंगाले जाने पर एक व्यक्ति की पहचान हुई है जिसकी तलाश की जा रही है. आरोपी फिलहाल फरार है. विदित हो कि पिनाकी दत्त (44) का चार दिन पहले मई दिवस यानी एक मई रविवार शाम को शहर के सबसे बिजी सड़क सेवक रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने विधान रोड बाय लेन में धारदार हथियार से सरेआम हत्या कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










