बम विस्फोट में पुलिसकर्मियों की मौत का मामला: पुलिस के खिलाफ भड़का परिवार वालों का गुस्सा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2016 1:16 AM
मालदा. वैष्णवनगर थाना अंतर्गत जौनपुर गांव में हुए बम विस्फोट में दो सीआइडी अधिकारियों की मौत के बाद परिवार वालों का गुस्सा भड़क गया है़ परिवार ने पुलिस पर नाकामी का आरोप लगाया है. मृत अधिकारियों के परिवार का आरोप है कि जिला पुलिस की ओर से बम विस्फोट कांड में जख्मी होने व मौत […]
घायल सीआइडी अधिकारियों को देखने गये परिजनों को पुलिस ने मिलने तक नहीं दिया. सोमवार की रात ही इन अधिकारियों की स्थिति देखकर चिकित्सकों ने कोलकाता रेफर कर दिया. उस दौरान एबुलेंस में तेल डालने के लिये परिवार के लोगों से रुपये मांगे गये. उस एंबुलेंस में कोई भी चिकित्सक या अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद नहीं थे. यहां तक कि गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर तक नहीं था.
इसके बाद बम विस्फोट हुआ. घटना के काफी देरतक घायल सीआइडी अधिकारी छटपटाते रहे लेकिन अस्पताल पहुंचाने वाला कोई नहीं था. अंत में पुलिस के सामने कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने घायल अधिकारियों को वेदरावाद ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. यहां से शाम के पांच बजे मालदा मेडकिल कॉलेज ले जाया गया. इसके कुछ ही देर बाद इन तीन घायल अधिकारियों को कोलकाता रेफर कर दिया गया. इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी पुलिस ने परिवार को जानकारी नहीं दी. दोनों परिवार के लोगों ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. परिवार का कहना है कि जांच में दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










