महानंदा एक्सप्रेस का इंजन खराब

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: इंजन खराब होने की वजह से नई दिल्ली से अलीपुरद्वार जा रही महानंदा लिंक एक्सप्रेस तीन घंटे तक रेलवे पुल के निकट रूकी रही, जिसकी वजह से ट्रेनों की आवाजाही पर काफी असर पड़ा. सोमवार की सुबह सात बजे से दस बजे तक यह ट्रेन नागराकाटा के निकट गठिया रेल पुल के पास रूकी […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: इंजन खराब होने की वजह से नई दिल्ली से अलीपुरद्वार जा रही महानंदा लिंक एक्सप्रेस तीन घंटे तक रेलवे पुल के निकट रूकी रही, जिसकी वजह से ट्रेनों की आवाजाही पर काफी असर पड़ा.

सोमवार की सुबह सात बजे से दस बजे तक यह ट्रेन नागराकाटा के निकट गठिया रेल पुल के पास रूकी हुई थी. कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया. सिलीगुड़ी से अलीपुरद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन डेमू तथा इंटरसिटी सहित चार ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोक दिया गया. सियालद से न्यू कूचबिहार की ओर जाने वाली कंचनकन्या एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया. इस ट्रेन को जलपाईगुड़ी रोड तथा फालाकाटा स्टेशन होते हुए कूचबिहार भेजा गया.

इसके अलावा इंटरसिटी एक्सप्रेस की लेट होने की वजह से यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के डीआरएम संजीव किशोर ने कहा है कि इंजन खराब होने की वजह से महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के तीन घंटे तक रूके रहने की वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. बाद में दूसरा इंजन भेजकर महानंदा एक्सप्रेस को अलीपुरद्वार स्टेशन लाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola