छत से झूलता मिला 19 वर्षीय गृहवूध का शव
मालदा. अवैध संबंध के संदेह में बहू की हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगा है. मृतका की मां ने बताया कि ससुरालवाले उनकी बेटी पर झूठे आरोप लगाते थे. उस पर मोबाइल पर फेसबुक करने और अन्य पुरुषों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाने का आरोप लगाकर ससुराल के लोगों ने दम घोंटकर उसकी हत्या कर […]
यह सनसनीखेज घटना शनिवार देर रात मालदा थाने के फुटानीपाड़ा इलाके की है. घटना के बाद मृतका की मां टुकु भास्कर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी, जिसमें दामाद प्रदीप कर्मकार, ननद अनिमा कर्मकार और देवर षष्ठी कर्मकार को हत्या का आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने बताया कि मृत गृहवधू का नाम काकुली कर्मकार (19) है. वह बारहवीं की छात्रा थी. मुर्शिदाबाद के लालगोला की रहने वाली काकुली कर्मकार की शादी डेढ़ वर्ष पहले फुटानीपाड़ा इलाके के निवासी प्रदीप कर्मकार के साथ हुई थी.
आरोप है कि पेशे से सुनार प्रदीप शादी के बाद से ही अपनी पत्नी को संदेह की नजरों से देखता था. शनिवार स्थानीय लोगों से खबर पाकर पुलिस मृतका की ससुराल पहुंची. पुलिस ने छत से लटका मृतका का शव बरामद किया. इधर, मृतका की मां टुकु भास्कर ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है. उसके ससुराल वाले फेसबुक के इस्तेमाल को लेकर उस पर संदेह करते थे. मेरी बेटी ने पहले भी कई बार अपने पति और ससुरालवालों द्वारा अत्याचार किये जाने की बात बतायी थी. लेकिन तब हमने इस बात को ज्यादा तूल नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










