एक लाख के नकली नोट संग लिंकमैन गिरफ्तार
मालदा. जाली नोट के सिलसिले में इस बार सीआइडी ने उग्रवादी संगठन उल्फा के लिंकमैन को गिरफ्तार किया है. उसका नाम तीर्थ सान्याल (28) है. उसका घर असम के भेमाजी इलाके में है. उसके पास से सीआइडी ने एक लाख रुपये के नकली नोट बरामद किये हैं. ये नोट 500-500 के हैं. गुरुवार रात साढ़ […]
सीआइडी को उसके पास से गुवाहाटी तक का सराईघाट एक्सप्रेस का अनारक्षित टिकट मिला. शुरुआती पूछताछ में तीर्थ सान्याल ने कई और लोगों के नाम सीआइडी अफसरों को बताया है. ये नाम उग्रवादी संगठन उल्फा (यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम) से जुड़े हैं. क्या नकली नोटों के तस्कर उल्फा की मदद कर रहे हैं? इस सवाल के जवाब में सीआइडी के अफसरों ने कहा कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है. हमारे पास सूचना है कि वैष्ण्वनगर का एक तस्कर गिरोह मालदा से बड़े पैमाने पर नकली नोट असम के आतंकी संगठन उल्फा तक पहुंचा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










