पश्चिम बंगाल सरकार लिखी गाड़ी में घूम रहे हैं चाय बागान के मैनेजर

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा चाय बागान स्थित हिला चाय बागान के मैनेजर पश्चिम बंगाल सरकार लिखी गाड़ी में खुलेआम घुम रहे हैं और किसी की इस बात पर नजर नहीं पड़ रही है. यहां तक कि चाय बागान के अन्य वाहनों तथा साइन बोर्ड आदि में भी पश्चिम बंगाल सरकार लिखा हुआ है. हालांकि […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा चाय बागान स्थित हिला चाय बागान के मैनेजर पश्चिम बंगाल सरकार लिखी गाड़ी में खुलेआम घुम रहे हैं और किसी की इस बात पर नजर नहीं पड़ रही है. यहां तक कि चाय बागान के अन्य वाहनों तथा साइन बोर्ड आदि में भी पश्चिम बंगाल सरकार लिखा हुआ है. हालांकि बागान प्रबंधन ने इस तरह के आरोपों से इंकार किया है. उल्लेखनीय है कि हिला चाय बागान पर पहले राज्य सरकार का कब्जा था.

करीब एक साल पहले राज्य सरकार ने इस चाय बागान को एक निजी कंपनी के हाथों बेच दिया. इसके बाद भी चाय बागान प्रबंधन द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार के नाम का उपयोग किया जा रहा है. चाय बागान के बाहर जो बोर्ड लगाये गये हैं उसमें एक गैर सरकारी कंपनी के नाम के नीचे पश्चिम बंगाल सरकार के अधीन चाय बागान लिखा गया है. इस चाय बागान के ट्रक, एम्बुलेंस तथा मैनेजर आदि की गाड़ियों में भी सरकार के नाम का दुरुपयोग हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चाय बागान अभी राज्य सरकार के अधीन नहीं है. फिर भी कैसे बागान के लोग राज्य सरकार के नाम का उपयोग कर सकते हैं.

तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने भी इस बात की जानकारी ब्लॉक प्रशासन को दी है. तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ झा ने कहा है कि जिस तरह से चाय बागान के लोग राज्य सरकार के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं, उससे तृणमूल सरकार की बदनामी हो रही है.

इस मामले में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने को लेकर उन्होंने रोष व्यक्त किया. इधर हिला चाय बागान के मैनेजर ब्रिजेश राय ने बताया है कि राज्य सरकार ने बागान की लीज तो दे दी है, लेकिन मालिकाना का हस्तांतरण अब तक नहीं हुआ है. एक बार मालिका हस्तांतरण होते ही वह लोग राज्य सरकार के नाम का उपयोग करना बंद कर देंगे. इस बीच, माल के एसडीओ ज्योर्तिमय तांती ने इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने कहा है कि चाय बागान को राज्य सरकार के नाम के उपयोग का कोई हक नहीं है. आगे से यदि ऐसा होता है तो बागान प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola