जलपाईगुड़ी में बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, 176 मवेशी के साथ सात ट्रक जब्त, नौ लोग गिरफ्तार
जलपाईगुड़ी. उत्तर बंगाल में मतदान संपन्न होते ही पशु तस्करों की सक्रियता शुरू हो गयी है. हालांकि पशु तस्करों के खिलाफ बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बड़ी सफलता मिली. तस्करी करके बांग्लादेश ले जाये रहे 176 गोवंशीय पशुओं को बीएसएफ ने जब्त किया गया है. ये पशु जिन सात ट्रकों पर लादे गये […]
बुधवार की भोर में बीएसएफ के खुफिया विभाग के कर्मियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंडा मोड़ के पास जाल बिछा रखा था. बीएसएफ के पास खबर थी कि ट्रक पर लदे मवेशियों को बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था.
गाड़ी चालकों समेत नौ लोगों को पकड़ा गया है, बाकी लोग भाग निकले.बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में शामिल अफरोज अली उत्तराखंड के हरिद्वार जिले का रहनेवाला है. फिरोज हैदर, मोहम्मद शहजाद और माजिद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के हैं. चिराग अली और मोहम्मद कौशान बिहार के कटिहार का है. अली आजम यूपी के मुरादाबाद का और शादाब शामली का निवासी है. वहीं नौवां गिरफ्तार व्यक्ति 19 वर्षीय अकबर आलम पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दाल्खोला का वाशिंदा है. बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि मवेशियों को ट्रकों में बड़ी बेरहमी से रखा गया था. उनके सांस लेने तक की ठीक से जगह नहीं थी. इन मवेशियों को खुली सीमा या नदियों के रास्ते बांग्लादेश में घुसाया जाना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










