बम विस्फोट से मकान की छत उड़ी, एक हिरासत में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: अलीपुरद्वार के चेका इलाके में अचानक एक घर में धमाका हो गया. इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. धमाके में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि मकान की छत उड़ गयी है. धमाके की सूचना मिलते ही अलीपुरद्वार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: अलीपुरद्वार के चेका इलाके में अचानक एक घर में धमाका हो गया. इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. धमाके में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि मकान की छत उड़ गयी है.
धमाके की सूचना मिलते ही अलीपुरद्वार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घर के अंदर कई बम छिपाकर रखे गये थे. उसी में से एक बम में विस्फोट हो गया. पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का अनुमान है कि कूचबिहार जिले में विधानसभा चुनाव पांच मई को होना है. इसमें गड़बड़ी फैलाने के लिए यह बम रखा गया होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










