माता के जयकारों से शहर बना देवसर धाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. जय माता दी, जय माता दी…, एक-दो-तीन-चार, माता तेरी जय-जयकार…, जैसे माता के जयकारों से रविवार को सिलीगुड़ी शहर देवसर धाम में तब्दील हो गया. मौका था पूर्वोत्तर भारत में दूसरी बार माता देवसर अमृत महोत्सव के भव्य आयोजन का. आयोजक कमेटी माता देवसर परिवार सिलीगुड़ी के बैनरतले स्थानीय एसएफ रोड स्थित सिद्धि विनायक […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. जय माता दी, जय माता दी…, एक-दो-तीन-चार, माता तेरी जय-जयकार…, जैसे माता के जयकारों से रविवार को सिलीगुड़ी शहर देवसर धाम में तब्दील हो गया. मौका था पूर्वोत्तर भारत में दूसरी बार माता देवसर अमृत महोत्सव के भव्य आयोजन का. आयोजक कमेटी माता देवसर परिवार सिलीगुड़ी के बैनरतले स्थानीय एसएफ रोड स्थित सिद्धि विनायक बैंक्वेट हॉल में आज माता पर आधारित धार्मिक कार्यक्रमों का दौर दिनभर चला.
सुबह 8.15 बजे पूजा-अर्चना व दीप प्रज्जवलन के बाद जैसे ही माता का दरबार दर्शनार्थियों के दर्शन हेतु खोला गया, अलौकिक दरबार में विराजमान सोलह शृंगारों के साथ दुल्हन की तरह सुसज्जित माता की भव्य मूर्ति को देख भक्तों की आंखें खुली की खुली रह गयीं. सुबह 9.15 बजे से सामूहिक मंगल पाठ का संगीतमयी आयोजन किया गया. इस मौके पर कोलकाता के मशहूर रामावतार अग्रवाल एंड पार्टी के कलाकारों ने माता के परमभक्त रविंद्र केजरीवाल ‘रवि’ द्वारा रचित मंगल महिमा पाठ पर मनमोहक नृत्य-नाटिका पेश कर जहां भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
वहीं, भजन सम्राट (जमशेदपुर) रोमी सरदार व भजन गायिका (कोलकाता) रीना दास ने माता के भजन-गीतों पर श्रद्धालुओं को देर तक झूमने पर मजबूर कर दिया. महोत्सव के दौरान भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए आयोजक कमेटी की ओर से समुचित इंतजाम किया गया. इस रंगारंग कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजक कमेटी के प्रमुख बालकिशन अग्रवाल (बाला), पवन मिरानिया, संदीप अग्रवाल, राजेश तायल व अन्य समस्त भक्तों ने पिछले कई दिनों से ही कड़ी मेहनत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










