आठ किलो चरस के साथ चार नेपाली गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी से हुई गिरफ्तारी सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी शहर के प्रधान नगर में बीएसएफ कदमतला और नारकोटिक्स ब्यूरो ने शनिवार की शाम को संयुक्त रूप से छापामारी करके आठ किलोग्राम चरस जब्त की है. चरस के साथ चार नेपाली नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपी नक्सलबाड़ी से लगे नेपाली इलाके कांकरभिट्टा के रहनेवाले […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी से हुई गिरफ्तारी
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी शहर के प्रधान नगर में बीएसएफ कदमतला और नारकोटिक्स ब्यूरो ने शनिवार की शाम को संयुक्त रूप से छापामारी करके आठ किलोग्राम चरस जब्त की है. चरस के साथ चार नेपाली नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपी नक्सलबाड़ी से लगे नेपाली इलाके कांकरभिट्टा के रहनेवाले हैं. नारकोटिक्स ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि चरस को नेपाल में बने नूडल के पैकटों में छिपाया गया था.
इन पैकटों को एक निजी कूरियर कंपनी के माध्यम से हांगकांग भेजा जा रहा था, तभी नारकोटिक्स और बीएसएफ ने छापा मारकर आरोपियों को धर दबोचा. नारकोटिक्स विभाग को चरस की तस्करी के बारे में खुफिया सूत्रों से पहले ही जानकारी मिल गयी थी. नारकोटिक्स सूत्रों ने बताया कि जब्त चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 20 लाख रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










