वामो-कांग्रेस की सूनामी में बह जायेगी तृणमूल : अशोक

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य व सिलीगुड़ी सीट से माकपा उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य का दावा है कि वाम-कांग्रेस गंठबंधन की सुनामी में तृणमूल का बहना तय है और बंगाल में इस बार गंठबंधन की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता. श्री भट्टाचार्य ने अनिल विश्वास भवन में मीडिया से कहा कि […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य व सिलीगुड़ी सीट से माकपा उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य का दावा है कि वाम-कांग्रेस गंठबंधन की सुनामी में तृणमूल का बहना तय है और बंगाल में इस बार गंठबंधन की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता. श्री भट्टाचार्य ने अनिल विश्वास भवन में मीडिया से कहा कि तृणमूल की भ्रष्ट सरकार से बंगाल की जनता का मोह भंग हो चुका है. उन्होंने कहा कि मालदा में उनकी अगुवाई में आयोजित गंठबंधन की चुनावी रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो बंगाल में चुनावी सुनामी की ओर इंगित कर रहा है.

इस जनसैलाब को देख तृणमूल सुप्रीमो ही नहीं, बल्कि उनके नेता-मंत्री भी बौखला गये हैं. उन्होंने दावा किया कि गंठबंधन की चुनावी रैलियों व चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी नेता-कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता खुद-ब-खुद जुड़ रही है और गंठबंधन को पूरा समर्थन कर रही है.

श्री भट्टाचार्य ने कहा कि वाम मोरचा व माकपा उम्मीदवारों को कांग्रेस का और कांग्रेस को वाम मोरचा का पूरा सहयोग मिल रहा है. उन्होंने कहा कि चुनावी रैलियों व जन सभाओं के अलावा वह अब-तक मतदाताओं के सात तीन सौ से भी अधिक चुनावी बैठकें कर चुके हैं और इन बैठकों को वाम-कांग्रेस गंठबंधन नहीं, बल्कि आम जनता अपनी ओर से खुद आयोजित कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल में इस बार 2006 के विधानसभा चुनाव को दोहराया जायेगा. उन्होंने सिलीगुड़ी और डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा सीट से लेकर कुमारग्राम और कालियाचक तक पूरे उत्तर बंगाल में मात्र 04-05 सीटों में ही तृणमूल कांग्रेस के सिमटने का दावा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola