चुनावी दावंपेंच: सुविधा व सुगम व्यवस्था पर भाजपा ने उठाया सवाल, पूरी प्रणाली को बताया बेकार
सिलीगुड़ी: सुविधा व सुगम लांच होने के बाद भी डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा केंद्र के भाजपा उम्मीदवार रथींद्र बोस ने चुनाव आयोग को सवालों के घेरे में खड़ा किया है. उनका कहना है कि सुविधा व सुगम से भी कोई खास फायदा नहीं हो रहा है. अलग-अलग विभाग से एनओसी प्राप्त कर अपलोड करना पड़ता है. इस […]
सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने माकपा-कांग्रेस गठबंधन व तृणमूल सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि तृणमूल उम्मीदवार गौतम देव चुनावी फायदे के लिये झूठा प्रचार कर रहे हैं . खोखले विकास का दावा किया जा रहा है़ असलियत यह है कि केंद्र सरकार के परियोजनाओं की वजह से इलाके में सड़क व्यवस्था अच्छी की गयी है. फिर भी ग्रामीण इलाकों के भीतर अभी कच्चे सड़क है.
तृणमूल सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार दिवालिया हो चुकी है, सरकार के पास इतनी भी आर्थिक क्षमता नहीं है कि केंद्र के परियोजना में अपने हिस्से का भुगतान कर परियोजनाओं को पूरा करा सके.1 लाख 3 हजार करोड़ रूपये का ऋ ण लेकर राज्य को और भी पीछे धकेल दिया गया है. फूलबाड़ी इलाके में पेयजल, जल निकासी व विस्थापितों के लिये कोई व्यवस्था ही नहीं की गयी है. फूलबाड़ी-2 के जल परियोजना से सिलीगुड़ी के नागरिक लाभांन्वित हो रहे हैं लेकिन स्थानीय लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. एशियन हाइवे परियोजना में विस्थापितों के मुआवजे की रकम को लेकर हेराफेरी का आरोप भी उन्होंने लगाया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन माफिया से जुड़े तृणमूल के नेता फूलबाड़ी इलाके के सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे बेच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










