दार्जिलिंग जिले में अब 37 उम्मीदवार चुनाव मैदान में: अनुराग श्रीवास्तव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: विधानसभा चुनाव के लिए दार्जिलिंग जिले के सभी छह सीटों पर चुनावी लड़ाई लड़ने के लिए नामांकन भरनेवाले उम्मीदवारों की सूची जिला चुनाव अधिकारी (डीएम, दार्जिलिंग) अनुराग श्रीवास्तव ने आधिकारिक तौर पर जारी कर दी. यह सूची उन्होंने सिलीगुड़ी में बंगाल गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) में महकमा चुनाव अधिकारी (एसडीओ, सिलीगुड़ी) राजनवीर सिंह कपूर […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: विधानसभा चुनाव के लिए दार्जिलिंग जिले के सभी छह सीटों पर चुनावी लड़ाई लड़ने के लिए नामांकन भरनेवाले उम्मीदवारों की सूची जिला चुनाव अधिकारी (डीएम, दार्जिलिंग) अनुराग श्रीवास्तव ने आधिकारिक तौर पर जारी कर दी.
यह सूची उन्होंने सिलीगुड़ी में बंगाल गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) में महकमा चुनाव अधिकारी (एसडीओ, सिलीगुड़ी) राजनवीर सिंह कपूर व पुलिस कमिश्नर (सीपी) मनोज वर्मा के मौजूदगी में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया के सामने जारी की गयी. श्री श्रीवास्तव ने बताया कि दार्जिलिंग जिले के पहाड़ पर तीन दार्जिलिंग, कालिम्पोंग व कार्सियांग और समतल में सिलीगुड़ी, फांसीदेवा व माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट है. कुल छह सीटों पर चुनावी लड़ाई लड़ने के लिए कुल 44 उम्मीदवारों ने परचा भरा था. इनमें से अब केवल 37 उम्मीदवार ही aचुनाव मैदान में रह गए हैं. 44 में से छह उम्मीदवार नामांकन-पत्र वापस लेकर चुनावी मैदान से पीछे हट गये.
वहीं, एक उम्मीदवार को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गयी. श्री श्रीवास्तव ने बताया कि दार्जिलिंग सीट से कुल पांच उम्मीदवारों ने परचा भरा था. इनमें से गोजमुमो के एक डमी उम्मीदवार ने नामांकन-पत्र वापस ले लिया. कालिम्पोंग सीट से सात उम्मीदवारों ने परचा भरता था. इनमें गोजमुमो का एक डमी और एक निर्दल उम्मीदवार ने नामांकन-पत्र वापस ले लिया. कार्सियांग से पांच उम्मीदवारों ने परचा भरा था. इनमें से एक ने नामांकन-पत्र वापस ले लिया. सिलीगुड़ी सीट से कुल 10 उम्मीदवारों ने परचा भरा. इनमें से किसी भी उम्मीदवार ने न तो नामांकन-पत्र वापस लिया और न ही किसी का रद्द हुआ. वहीं, फांसीदेवा सीट से कुल नौ उम्मीदवारों ने परचा भरा. इनमें से दो ने नामांकन-पत्र वापस ले लिया. वहीं, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से परचा भरे आठ उम्मीदवारों में से एक का नामांकन-पत्र रद्द कर दिया गया.
रेड पांडा मतदाताओं को करेगा जागरूक
अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मतादाताओं को अपना लोकतांत्रिक अधिकार मतदान के लिए दार्जिलिंग जिले में पहली बार अनोखी पहल शुरू की गयी है. दार्जिलिंग का विख्यात जानवर ‘रेड पांडा’ मतदाताओं को जागरूक करेगा. इसके लिए रेड पांडा का सजीव मेस्कॉट शहर-शहर, गांव-गांव घूम-घूम कर एवं विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान लोगों के बीच जाकर अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करेगा. साथ ही मतदान करने की विस्तृत जानकारी भी दी जायेगी. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले सभी चुनावों के नतीजों पर गौर करने पर कई तथ्य हाथ लगे हैं. सिलीगुड़ी के तुलना में दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र के लोगों में मतदान करने की जागरूकता काफी कम है. दार्जिलिंग में जनसंख्या के तुलना में काफी कम मतदान पड़ते हैं. इसके लिए रेड पांडा का मेस्कॉट के अलावा अन्य जनजागरूकता कैंप व प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह प्रचार-प्रसार दार्जिलिंग जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में जोर-शोर से किया जा रहा है. प्रेस-वार्ता के दौरान सिलीगुड़ी महकमा चुनाव अधिकारी राजनवीर सिंह कपूर अपने चुलबुले स्वभाव को रोक न सके और डीएम, सीपी को साथ लेकर रेड पांडा के मेस्कॉट के साथ सेल्फी की शौक पूरी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










