प्रचार किया साइकिल का चुनाव चिन्ह मिला टॉर्च

Updated:
विज्ञापन

मालदा. साइकिल की आस लगाये मालदा इंगलिश बाजार केंद्र के माकपा-कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार निहार घोष को टॉर्च चुनाव चिन्ह मिला है. इसी केंद्र के दूसरे निर्दलीय उम्मीदवार एक अन्य निहार घोष को छकनी छाप मिला है. शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारिख थी. इंगलिश बाजार विधानसभा सीट से कुल सात उम्मीदवार मैदान […]

विज्ञापन
मालदा. साइकिल की आस लगाये मालदा इंगलिश बाजार केंद्र के माकपा-कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार निहार घोष को टॉर्च चुनाव चिन्ह मिला है. इसी केंद्र के दूसरे निर्दलीय उम्मीदवार एक अन्य निहार घोष को छकनी छाप मिला है. शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारिख थी.

इंगलिश बाजार विधानसभा सीट से कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं. इस सीट से तृणमूल के कृष्णेंदु चौधरी, माकपा-कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार निहार घोष, भाजपा से सुमन बनर्जी, बहुजन समाजवादी पार्टी के नीतीश कुमार मंडल, समाजवादी पार्टी के श्याम सुन्दर शर्मा, हिन्दुस्तान क्रांतिकारी पार्टी के साधन चटर्जी व और एक निर्दलीय उम्मीदवार निहार घोष चुनाव मैदान में हैं.

वाम व कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार निहार घोष इतने दिनों से साइकिल चिन्ह को लेकर चुनाव प्रचार कर रहे थे. इनकी इच्छा थी कि चुनाव चिन्ह साइकिल ही मिले. वर्ष 2005,2010 एवं 2015 में वह माकपा के समर्थन से साइकिल चिन्ह पर निर्दलीय वार्ड पार्षद बनते आये हैं. विधानसभा चुनाव वे पहली बार लड़ रहे हैं. चुनाव आयोग की ओर से टॉर्च चिन्ह मिलने पर भी वह खुश हैं उन्होंने कहा कि अच्छा ही हुआ,टॉर्च का प्रकाश वह लोगों को दिखायेंगे. जिले में 12 विधानसभा केंद्रो में कुल उम्मीदवारों की संख्या 97 है. मालदा के सभी सीटों के मुकाबले चांचल विधानसभा सीट पर सबसे कम मात्र 5 उम्मीदवार मैदान में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola