फालाकाटा में इस बार भी मुकाबला जोरदार
सिलीगुड़ी: नवगठित अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा विधानसभा सीट पर इस बार भी चुनावी मुकाबला दिलचस्प और जोदादार होने की संभावना है. आम तौर पर इस सीट को वाम मोरचा का बढ़ माना जाता है, लेकिन वर्ष 2011 के चुनाव में वाम मोरचा के इस गढ़ को तृणमूल कांग्रेस ने ध्वस्त कर दिया. उस चुनाव में […]
तब तृणमूल उम्मीदवार अनिल अधिकारी कांग्रेस तथा तृणमूल के संयुक्त उम्मीदवार थे. इस बार परिस्थिति पूरी तरह से विपरीत है. 2011 के चुनाव में जो लोग साथ मिलकर चुनाव लड़े थे, वह इस बार अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं एवं जो लोग अलग-अलग चुनाव लड़े थे, इस बार एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस यहां अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है, जबकि वाम मोरचा तथा कांग्रेस के बीच पूरे राज्य के साथ-साथ इस सीट पर भी गठबंधन हो गया है.
फालाकाटा सीट अलीपुरद्वार लोकसभा सीट के अधीन है. जहां तक चुनावी मुद्दा का सवाल है, तो इस बार के चुनाव में स्थानीय मुद्दा पूरी तरह से गौण है. मुख्य रूप से तृणमूल बनाम विरोधियों के बीच मुकाबला है. स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्य मुकाबला तृणमूल तथा गठबंधन उम्मीदवार के बीच ही होने की संभावना है. तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अनिल अधिकारी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. उन्होंने अपनी जीत का दावा किया है.
उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किये गये विकास कार्यों को देखकर ही आम मतदाता मतदान करेंगे. दूसरी ओर माकपा उम्मीदवार क्षीतिश चन्द्र राय ने तृणमूल सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि सारधा तथा नारद स्टिंग कांड के बाद स्पष्ट है कि तृणमूल के नेता और मंत्री घोटाले में लिप्त हैं. उन्होंने भी अपनी जीत का दावा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










