माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से एक की उम्मीदवारी खारिज

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. राज्य विधानसभा चुनाव हेतु नामांकन पत्रों की जांच के बाद दार्जिलिंग जिले के 6 विधानसभा सीटों में अब 43 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं. कल मंगलवार को नामांकन भरने की अंतिम तिथि थी़ कुल 44 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था़ बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी़ सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से चुनाव […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. राज्य विधानसभा चुनाव हेतु नामांकन पत्रों की जांच के बाद दार्जिलिंग जिले के 6 विधानसभा सीटों में अब 43 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं. कल मंगलवार को नामांकन भरने की अंतिम तिथि थी़ कुल 44 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था़ बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी़ सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों सहित सभी उम्मीदवारों के नामांकन सही पाये गए़ जिले के माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया है़.

दार्जिलिंग के मुख्य चुनाव अधिकारी तथा डीएम अनुराग श्रीवास्तव ने बताया है कि इस सीट से डॉ विकास बाला का नामांकन रद्द कर दिया गया है़ उन्य सभी उम्मीदवारों के नामांकन सही पाये गए हैं. इसी तरह से जिले के अन्य विधानसभा सीटों पर नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों के नामांकन सही हैं. एक अप्रैल को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है़.

उसके बाद ही सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो सकेगी़ इधर,दार्जिलिंग विधानसभा से नामांकन भरने वाले चारों उम्मीदवारों के नामांकन भीसही पाये गए हैं. 17 अप्रैल को सम्पन्न होने जा रहे विधानसभा चुनाव में दार्जिलिंग विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस, गोजमुमो, क्रामाकपा और गोर्खा राष्ट्रीय कांग्रेस के कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं. इन उम्मीदवारों के परचे जांच में सही पाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola