दिनदहाड़े लाखों की छिनताई

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिलीगुड़ी में दिनदहाड़े लाखों की छिनताई से शहरवासी और कारोबारी आतंकित हो उठे हैं. बुधवार सुबह करीब 11 बजे हॉर्ट ऑफ सिटी सेवक रोड में कॉरपोरेशन बैंक के सामने छिनताई की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया. सूचना पाते ही भक्तिनगर थाना की पुलिस हरकत में आयी और इंस्पेक्टर […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिलीगुड़ी में दिनदहाड़े लाखों की छिनताई से शहरवासी और कारोबारी आतंकित हो उठे हैं. बुधवार सुबह करीब 11 बजे हॉर्ट ऑफ सिटी सेवक रोड में कॉरपोरेशन बैंक के सामने छिनताई की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया.

सूचना पाते ही भक्तिनगर थाना की पुलिस हरकत में आयी और इंस्पेक्टर अनुपम मजूमदार के नेतत्व में पुलिस गहन में तफ्तीश में जुट गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवायी करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. वारदात शहर के एक सीमेंट फैक्ट्री के एक कर्मचारी मनोरंजन रविदास के साथ घटित हुई. उसने बताया कि वह बैंक से रूपये से भरा बैग लेकर जैसे ही पार्किंग में रखी अपनी स्कूटी के पास आया तभी एक अंजान युवक ने मेरे पीठ पर किसी तरह का कैमिकल फेंक दिया और कहा कि तुम्हारे कमीज पर कुछ लगा हुआ है.

वह जैसे ही अपनी कमीज ठीक करने के लिए रूपये से भरा बैग अपनी स्कूटी के सीट पर रखा वैसे ही युवक बैग उठाकर चेकपोस्ट की ओर अपनी बाइक से फरार हो गया. बैंक मैनेजर सुमन कुमार का कहना है कि इस वारदात की उन्हें दोपहर को खबर लगी. पीड़ित कर्मचारी को लेकर जब पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने बैंक में आयी तब उन्हें इसकी जानकारी हुई. उन्होंने बताया कि सुबह 10.45 बजे रामावतार अग्रवाल के बैंक एकाउंट से रूपये निकाला गया था. जिनका प्रतिष्ठान भक्तिनगर थाना क्षेत्र के अढ़ाई माइल में लक्ष्मी टिंबर डिपो के नजदीक है.

श्री कुमार का कहना है कि लेकिन इस मामले में बैंक कुछ नहीं कर सकती. वजह वारदात बैंक के अंदर नहीं, बल्कि बैंक के बाहर घटित हुई है. उन्होंने कहा कि बदमाश को पकड़वाने और रूपये बरामद कराने के लिए बैंक पुलिस को हरसंभव सहयोग करेगी. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देने के अलावा अन्य जो भी जरूरी सहयोग होगा बैंक अवश्य करेगा. वहीं, जांच-पड़ताल में कोई समस्या न आये इसके लिए फिलहाल पुलिस अधिकारी मीडिया को विस्तृत जानकारी नहीं दे रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola