भाजपा नेता के लॉज में जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में आठ युवक-युवतियां गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: बागडोगरा थाने के इंस्पेक्टर सोनम लामा के नेतृत्व में पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर भाजपा नेता के लॉज में छापा मारकर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है. रविवार को दिन के करीब एक बजे पुलिस ने अपर बागडोगरा के पानीघट्टा रोड स्थित चंपा लॉज में छापा मारकर चार युवक और […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: बागडोगरा थाने के इंस्पेक्टर सोनम लामा के नेतृत्व में पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर भाजपा नेता के लॉज में छापा मारकर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है. रविवार को दिन के करीब एक बजे पुलिस ने अपर बागडोगरा के पानीघट्टा रोड स्थित चंपा लॉज में छापा मारकर चार युवक और चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया. मौके पर मौजूद लॉज मालिक अनिल रजक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

पुलिस ने लॉज को सील कर दिया. पुलिस का कहना है कि काफी दिनों से इस लॉज में जिस्मफरोशी का धंधे किये जाने की शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी युवक-युवती बागडोगरा, सिलीगुड़ी, माटीगाड़ा इलाके के ही रहनेवाले हैं.

खबर लिखे जाने तक मामले की गहन तफ्तीश किये जाने की वजह से पुलिस ने युवक-युवतियों की पहचान छुपा कर रखी है. स्थानीय लोगों ने इस छापेमारी के बाद राहत की सांस ली है. माकपा के अपर बागडोगरा लोकल कमेटी के सदस्य यीशु दत्ता का आरोप है कि स्थानीय लोगों द्वारा कई बार अनिल को यह गोरखधंधा बंद करने को कहा गया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा. इसकी वजह से इलाके का माहौल काफी गंदा हो रहा था और समाज के बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था. अनिल भाजपा का नेता है और पंचायत चुनाव में वह भाजपा के टिकट से उम्मीदवार भी हुआ था.

भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण सरकार ने अनिल रजक के भाजपा नेता होने की बात स्वीकार की, लेकिन उसके जिस्मफरोशी का धंधा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है. विस्तृत जानकारी लेने के बाद ही वह बयान देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola