सनसनी:पुलिस व अस्पताल को एक ‘अविवाहित मां’ पर शक, अस्पताल के शौचालय से मिला नवजात का शव

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: रविवार की सुबह जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल के महिला विभाग के शौचालय में एक नवजात शिशु का शव पैन में पड़ा मिला. दिल दहला देने वाली इस खबर से अस्पताल व शहर में सनसनी फैल गयी. बच्चे को सबसे पहले सुबह सफाई करने पहुंचे अस्पताल के सफाई कर्मियों ने देखा. चरचा है कि एक ‘अविवाहित […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: रविवार की सुबह जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल के महिला विभाग के शौचालय में एक नवजात शिशु का शव पैन में पड़ा मिला. दिल दहला देने वाली इस खबर से अस्पताल व शहर में सनसनी फैल गयी. बच्चे को सबसे पहले सुबह सफाई करने पहुंचे अस्पताल के सफाई कर्मियों ने देखा. चरचा है कि एक ‘अविवाहित मां’ ने बच्चे को जन्म के बाद शौचालय में फेंक दिया.
अस्पताल के अधीक्षक गयाराम नस्कर ने बताया कि जिस युवती पर यह आरोप लगा है उसे अस्पताल के नजरबंद करके रखा गया है. शिशु का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसमें यह पता लगाने की कोशिश की जायेगी कि शिशु मरा हुआ पैदा हुआ था या उसे मारा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक आरोपी युवती को अस्पताल में ही नजरबंद रखा जायेगा. यदि शिशु की हत्या की गयी होगी, तो उसे पुलिस को सौंप दिया जायेगा. इधर घटना की जांच के लिए जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने तीन सदस्यीय दल गठित किया है. जिला अस्पताल सूत्रों ने बताया कि जलपाईगुड़ी नगरपालिका के मसकलाईबाड़ी इलाके की एक युवती शनिवार रात को पेट में दर्द की शिकायत बताकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती हुई थी. पेट में उभार की वजह उसने पेट में ट्यूमर होना बताया.

युवती की मां ने बताया कि शनिवार को सुबह से ही बेटी के पेट में बहुत तेज दर्द उठ रहा था, इसीलिए उसे अस्पताल लाया गया. अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि युवती गर्भवती थी और उसने गर्भ छिपाने के लिए ट्यूमर का झूठा बहाना बनाया. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पेट दर्द की वजह जानने के लिए रविवार को उसकी जांच होनी थी, लेकिन उससे पहले ही सुबह शौचालय में बच्चे का शव मिला. सफाईकर्मियों ने भी उस युवती को शौचालय के पास खड़े देखा था.

शिशु को देखते ही सफाईकर्मी उसे चिकित्सक के पास ले गये, पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, पुलिस ने बताया कि पैन में जिस नवजात शिशु का शव मिला है, वह किसका है यह पता लगाया जा रहा है. कोतवाली थाना सूत्रों ने बताया कि मृत शिशु को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस को शक है कि जो लड़की पेट दर्द की शिकायत को लेकर अस्पताल आयी थी, यह शिशु उसी का है. उस पर शक करने का आधार यह है कि गर्भवती होने के बावजूद वह प्रसूति विभाग में भरती नहीं हुई. कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola