सनसनी:पुलिस व अस्पताल को एक ‘अविवाहित मां’ पर शक, अस्पताल के शौचालय से मिला नवजात का शव
जलपाईगुड़ी: रविवार की सुबह जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल के महिला विभाग के शौचालय में एक नवजात शिशु का शव पैन में पड़ा मिला. दिल दहला देने वाली इस खबर से अस्पताल व शहर में सनसनी फैल गयी. बच्चे को सबसे पहले सुबह सफाई करने पहुंचे अस्पताल के सफाई कर्मियों ने देखा. चरचा है कि एक ‘अविवाहित […]
युवती की मां ने बताया कि शनिवार को सुबह से ही बेटी के पेट में बहुत तेज दर्द उठ रहा था, इसीलिए उसे अस्पताल लाया गया. अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि युवती गर्भवती थी और उसने गर्भ छिपाने के लिए ट्यूमर का झूठा बहाना बनाया. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पेट दर्द की वजह जानने के लिए रविवार को उसकी जांच होनी थी, लेकिन उससे पहले ही सुबह शौचालय में बच्चे का शव मिला. सफाईकर्मियों ने भी उस युवती को शौचालय के पास खड़े देखा था.
शिशु को देखते ही सफाईकर्मी उसे चिकित्सक के पास ले गये, पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, पुलिस ने बताया कि पैन में जिस नवजात शिशु का शव मिला है, वह किसका है यह पता लगाया जा रहा है. कोतवाली थाना सूत्रों ने बताया कि मृत शिशु को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस को शक है कि जो लड़की पेट दर्द की शिकायत को लेकर अस्पताल आयी थी, यह शिशु उसी का है. उस पर शक करने का आधार यह है कि गर्भवती होने के बावजूद वह प्रसूति विभाग में भरती नहीं हुई. कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










