चुनाव के 48 घंटे पहले शराब पर पूरी रोक

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : विधानसभा चुनाव की तिथि के 48 घंटे पहले शराब के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है़ पिछले दिनों अति संवेदनशील तथा संवेदनशील शराब दुकानों की रिपोर्ट चुनाव आयोग ने मंगायी थी़ उसके बाद ही यह निर्णय लिया गया है़ इसके साथ ही सरकारी लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानों पर […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : विधानसभा चुनाव की तिथि के 48 घंटे पहले शराब के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है़ पिछले दिनों अति संवेदनशील तथा संवेदनशील शराब दुकानों की रिपोर्ट चुनाव आयोग ने मंगायी थी़ उसके बाद ही यह निर्णय लिया गया है़ इसके साथ ही सरकारी लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है.
शराब दुकानों व अड‍्डों पर अभियान चलाने काम जारी है. इसके अलावा प्रतिदिन दुकानों से शराब की बिक्री पर भी निगरानी पहले से ही रखी जा रही है़ चुनाव के इस माहौल में शराब दुकानों पर विशेष निगरानी रखने के लिये अधिकारियों सहति कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गयी है. जिले में एक नोडल अधिकारी के माध्यम से सभी रिपोर्ट चुनाव आयोग के पास भेजी जा रही है. जिला आबकारी कार्यालय अधीक्षक मानिक सरकार ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं को शराब पिलाकर प्रभावित करने से रोकने के लिये चुनाव आयोग की ओर से यह कदम उठाया गया है. इस मिशन के लिये कार्यालय के सभी कर्मचारियों के साथ अधिकारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गयी है.
चुनाव आयोग का निर्देश आने के साथ ही जिले के सभी देशी व विदेशी शराबों के दुकानों पर निगरानी बढ़ा दी गयी है. इसके साथ ही अवैध शराब के निर्माण पर रोक लगाने के लिये प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है. इसके अतिरिक्त भारत-भूटान सीमांत इलाकों में भी अवैध शराब के आने पर निगरानी रखी जा रही है.
शराब की दुकान के साथ-साथ राजनीतिक दलों पर भी निगरानी रखा जा रही है. श्री सरकार ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार प्रतिदिन अभियान जारी है. जिले के 14 शराब की दुकानों को संवेदनशील चिन्हित किया जा चुका है. पिछले वर्ष की अपेक्षा जिस दुकान में 50 प्रतिशत से अधिक शराब मौजूद है एवं 30 प्रतिशत से अधिक प्रतिदिन की बिक्री हो रही है,उसकी भी पहचान की जा रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola