तैयारी: लोकसभा चुनाव में हार लिया सबक, अपनी टीम मजबूत करने में जुटे बाइचुंग
सिलीगुड़ी: बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है त्यों-त्यों चुनाव प्रचार परवान चढ़ रहा है. सभी राजनैतिक पार्टियों के उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. लेकिन सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से तणमूल उम्मीदवार व फुटबॉलर वाइचुंग भुटिया चुनाव मैदान और चुनाव प्रचार में कूदने से पहले अपनी टीम मजबूत […]
सिलीगुड़ी: बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है त्यों-त्यों चुनाव प्रचार परवान चढ़ रहा है. सभी राजनैतिक पार्टियों के उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. लेकिन सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से तणमूल उम्मीदवार व फुटबॉलर वाइचुंग भुटिया चुनाव मैदान और चुनाव प्रचार में कूदने से पहले अपनी टीम मजबूत करने में जुटे हैं. वह जिस तरह से फुटबॉल मैदान में की गयी भूल को दोबारा नहीं दोहराते थे, ठीक उसी तरह राजनीति के मैदान में भी फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहे हैं.
श्री भुटिया पिछले लोकसभा में भी तणमूल की टिकट से ही दार्जिलिंग संसदीय सीट से चुनाव लड़े थे़ उन्हें और भाजपा उम्मीदवार एसएस अहलुवालिया से करारी हार का सामना करना पड़ा था.
पिछले चुनाव की गलतियों को श्री भुटिया विधानसभा चुनाव से पहले सुधारना चाहते हैं. इस लिए चुनाव प्रचार में कूदने से पहले अपनी टीम मजबूत कर रहे हैं. इसके लिए वह दिन-रात वार्ड स्तरीय एवं बूथ स्तरीय तणमूल कार्यकर्ताओं के साथ मेल-जोल बढ़ा रहे हैं. लगातार बैठक व सम्मेलन कर श्री भूटीया कार्यकर्ताओं को एक होने और सबकों साथ लेकर केवल पार्टी के लिए काम करने की हिदायत दे रहे हैं. गुरूवार को तणमूल के योगदान समारोह के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मेरा मकसद केवल पार्टी यानी तणमूल को जीत दिलाना है. मैं फुटबॉल मैदान में उतरने से पहले अपनी टीम मजबूत करने में विश्वास करता हूं. यही वजह है कि मैं इस बार चुनाव प्रचार में हड़बड़ी नहीं कर रहा. यही गलती मैंने पिछले लोकसभा चुनाव में की थी.उनका कहना है जिस तरह पूरी टीम के सहयोग के बगैर आप कोई भी मैच नहीं जीत सकते, उसी तरह चुनावी मैच भी आप बगैर कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के सहयोग के नहीं जीत सकते.
उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं से बार-बार यही गुजारिश कर रहे हैं कि मेरे लिए नहीं बल्कि पार्टी को जीताने और पार्टी के लिए काम करें. एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कौन क्या कहता हैं (श्री भूटिया के विरोधी माकपा उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य) उससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है और न ही मैं एक वरिष्ठ नेता के बयान के विरूद्ध बयानबाजी करूंगा. श्री भुटिया ने कहा कि मेरा पूरा फोकस केवल सिलीगुड़ी सीट किसी भी कीमत पर जीतना है. इसके लिए वह जमीनी लड़ाई लड़ना चाहते हैं और वह कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मेल-जोल बढ़ा रहे हैं. साथ ही चुनाव प्रचार की भावी रूपरेखा का खाका तैयार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि दीदी यानी तणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा हरी झंडी दिखाने के साथ ही वह जल्द ही जमकर चुनाव प्रचार शुरू कर देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










