50 पैसे में समोसा बेच ‘बालक सेवा’ करते हैं रामजीवन

Updated:
विज्ञापन

मालदा. मात्र 50 पैसे में समोसे की बिक्री कर ओल्ड मालदा थाना इलाके में रहने वाले रामजीवन कुंडू ‘बालक सेवा’ करने वाले के नाम से मशहूर हो गये हैं. वह 75 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी उनके अंदर समाज सेवा के लिए गजब का जोश है. एक ओर जहां महंगाई […]

विज्ञापन
मालदा. मात्र 50 पैसे में समोसे की बिक्री कर ओल्ड मालदा थाना इलाके में रहने वाले रामजीवन कुंडू ‘बालक सेवा’ करने वाले के नाम से मशहूर हो गये हैं. वह 75 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी उनके अंदर समाज सेवा के लिए गजब का जोश है.
एक ओर जहां महंगाई अपने चरम पर है, वहीं दूसरी ओर मात्र 50 पैसे में समोसे की बिक्री करना अपने आप में एक अद्भूत कारनामे के साथ ही एक बड़ी समाजसेवा भी है.

वह 50 पैसे में सिर्फ समोसे की ही बिक्री नहीं करते, बल्कि अपनी दुकान में प्याजी, आलू चप आदि मात्र 25 पैसे में बेचते हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक कंडीशन भी लगा रखा है. वह सिर्फ स्कूली बच्चों को ही इतनी कम कीमत पर समासा, आलू चप, प्याजी आदि देते हैं. उनकी छोटी सी दुकान में हर दिन ही स्कूली बच्चों की भारी भीड़ उमड़ती है. इस काम में उनकी मदद पत्नी जानकी कुंडू करती हैं. इसके अलावा उनका एक पुत्र प्रताप भी समय-समय पर उनकी मदद करता है. ओल्ड मालदा थाना के पांच नंबर वार्ड के अधीन तेलमुंडई इलाके में रामजीवन कुंडू रहते हैं. उन्होंने अपने घर के एक छोटे से बरामदे को दुकान में तब्दील कर दिया है. उनके दुकान के पास ही कालाचन्द्र हाई स्कूल एवं आहलादमणि हाई स्कूल है. इन दोनों ही स्कूल के बच्चे उन्हें ‘बालक सेवा’ के नाम से जानते हैं.

स्कूली बच्चों के अलावा बाहरी लोगों को इस दुकान में आने की अनुमति नहीं है. यदि स्कूली बच्चों को देने के बाद कुछ बच जाये, तभी बाहरी लोगों को इसकी बिक्री की जाती है. ‘बालक सेवा’ नामक इस दुकान की शहर में चर्चा चल रही है. आम लोगों का कहना है कि सब्जी से लेकर तेल, जलावन आदि की कीमत काफी बढ़ गई है. ऐसे में रामजीवन कुंडू इतनी कम कीमत पर कैसे अपने विभिन्न सामग्रियों की बिक्री कर रहे हैं.

इस मामले में बातचीत करने पर श्री कुंडू ने साफ तौर पर कहा कि यह उनका पेशा नहीं, बल्कि शौक है. बच्चे उनकी दुकान पर आकर खाते हैं तो उन्हें काफी खुशी मिलती है. बच्चों की सेवा ही उनका धर्म है. पिछले 40 वर्षोँ से वह बच्चों की इसी प्रकार से सेवा करते हैं. पहले 10-20 पैसे में प्याजी, समोसे आदि की बिक्री करते थे. अभी कुछ कीमतें बढ़ा दी गई हैं. 25 से 50 पैसे में वह इन वस्तुओं की बिक्री कर रहे हैं. परिवार का खर्च चलाने के संबंध में उन्होंने कहा कि उनके पास खेती की जमीन है. उसी से परिवार का खाना-खरचा चल जाता है. दुकान का काम ईश्वर की कृपा से चल रहा है. वह जब तक जिंदा रहेंगे, बालक सेवा करते रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola