अशोक घोष के निधन पर सिलीगुड़ी में भी शोक

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : स्वतंत्रता सेनानी व फॉरवार्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता अशोक घोष के निधन से पूरे वाम मोरचा में शोक व सन्नाटा है. वाम मोरचा के बड़े नेताओं लेकर आम कार्यकर्ताओं की आंखे छलक पड़ी. वाम मोरचा के अलावा राज्य की वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर अशोक घोष के निधन पर शोक […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : स्वतंत्रता सेनानी व फॉरवार्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता अशोक घोष के निधन से पूरे वाम मोरचा में शोक व सन्नाटा है. वाम मोरचा के बड़े नेताओं लेकर आम कार्यकर्ताओं की आंखे छलक पड़ी.
वाम मोरचा के अलावा राज्य की वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर अशोक घोष के निधन पर शोक व्यक्त किया है. वाम मोरचा के नेता अशोक घोष ने अपनी अंतिम सांस गुरूवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में ली. उनकी देहांत की खबर मिलते ही सिलीगुड़ी में भी वाम मोरचा के नेता सन्न रह गए. उनकी मौत पर सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर व माकपा के राज्य सचिव मंडली के सदस्य अशोक भट्टाचार्य ने दुख प्रकट करते हुये कहा कि वाम मोरचा ने एक ऐसे नेता को खो दिया जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती़
दार्जिलिंग जिला वाम मोरचा स‍ंयोजक जीवेश सरकार ने कहा कि अशोक घोष के निधन से हम शोकाहत हैं. उनकी कमी वाम मोरचा को हमेशा खलेगी. अशोक घोष नागरिकों के दिल में हमेशा अमर रहेंगे.मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को उनकी शारीरिक स्थिति खराब होने पर कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया था़ उनकी स्थिति और खराब होती चली गयी.
3 फरवरी को उन्हें वेंटिलेटर पर डाल दिया गया, इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गयी. वह हृदय रोग से पीड़ित थे.उनकी आयु 94 वर्ष हो चली थी. उन्होंने अपना पूरा जीवन फॉरवार्ड को समर्पित कर दिया था. उन्होंने कभी अपना परिवार नहीं बसाया. उनका डेरा पार्टी कार्यालय ही था. भारत की आजादी की लड़ाई में वह भी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में शामिल हुये थे. सन 1952 में पहली बार उन्हें फॉरवार्ड ब्लॉक का राज्य सचिव चुना गया.
वाम मोरचा के अनेको आंदोलन का इन्होंने नेतृत्व किया. स्वर्गीय ज्योति बसु एवं प्रमोद दासगुप्ता के साथ मिलकर बंगाल में वाम मोरचा को सत्ता तक पहुंचाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा़ वाम मोरचा सरकार वर्ष 2011 तक सत्ता में बनी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola