एक और विद्यालय को मिला धमकी भरा पत्र

Updated:
विज्ञापन

मालदा: मलदा के एक और स्कूल को धमकी भरा पत्र मिला है,जिसमें दो करोड़ रुपये की मांग की गयी है़ हबीबपुर के शामू हेंब्रम में आयी इस चिट्ठी के बाद हड़कंप मचा हुआ है़ इससे पहले भी यहां के दो स्कूलों में इस प्रकार की चिट्ठी आ चुकी है़ पुलिस इस मामले की भी जांच […]

विज्ञापन
मालदा: मलदा के एक और स्कूल को धमकी भरा पत्र मिला है,जिसमें दो करोड़ रुपये की मांग की गयी है़ हबीबपुर के शामू हेंब्रम में आयी इस चिट्ठी के बाद हड़कंप मचा हुआ है़ इससे पहले भी यहां के दो स्कूलों में इस प्रकार की चिट्ठी आ चुकी है़ पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है, लेकिन अभी तक दोनों ही मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है़.

शामू हेंब्रम स्कूल के शिक्षक अखिल शील ने बताया है कि इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है़ पत्र में दो करोड़ रुपये की मांग की गयी है और एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है़ उसी मोबाइल पर एसएमएस के जरिये सूचना देकर पैसे देने की बात कही गयी है़ यहां उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को भी यहां के दो स्कूलों में पत्र देकर पैसे देने की मांग की गयी थी़.

इस मामले में किसी बड़े गिरोह का हाथ है या कोइ शरारत कर रहा है,इस बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता पायी है़ इतना ही नहीं इस पूरे मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है़ जबकि पुलिस के साथ ही बीएसएफ की खुफिया शाखा भी इस मामले की जांच कर रही है़ कई अधिकारी इस मामले की जांच के लिए चंद्रमोहन हाइ स्कूल भी गये. पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है़ चिट्ठी में जिस मोबाइल नंबर का उल्लेख है,उसका पता लगाने में पुलिस लगी हुई है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola