चाय श्रमिकों के बीच राहत सामग्री वितरित
सिलीगुड़ी. माकपा समर्थित श्रमिक संगठन सीटू की ओर से डकन्स ग्रुप के बदहाल गंगाराम चाय बागान के श्रमिकों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. बागान के करीब बारह सौ श्रमिकों को राहत सामग्री मुहैया करायी गयी. मंगलवार की सुबह सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य, दार्जिलिंग जिला वाम मोरचा संयोजक जीवेश सरकार […]
मंगलवार की सुबह सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य, दार्जिलिंग जिला वाम मोरचा संयोजक जीवेश सरकार के अलावा मेयर पार्षद शंकर घोष व जय चक्रवर्ती के अलावा वाम मोरचा के कइ वार्ड पार्षदों ने अपने हाथों से बागान श्रमिकों को प्रदान यह प्रदान किया.
सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने बताया कि वाम मोरचा हमेशा से ही श्रमिकों के हक की लड़ाई करते आयी है. इसी के तहत आज गंगाराम चाय बागान श्रमिकों को राहत सामग्री दी गयी. श्री भट्टाचार्य ने बताया कि सिलीगुड़ी नगर निगम के वाम पार्षदों के एक महीने के वेतन से इस कार्य को अंजाम दिया गया है. इसके साथ ही श्री भट्टाचार्य ने हमेशा बागान श्रमिकों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










