दो मंत्रियों को विवाद दूर करने का निर्देश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता: सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को माकपा व कांग्रेस के बीच प्रस्तावित गंठबंधन की बजाय पार्टी के आपसी विवाद से ज्यादा डर है और यह बात बिल्कुल स्पष्ट है. शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता जिला कमेटी के विधायक व अन्य नेताओं के साथ बैठक की. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां के दो मंत्रियों […]
विज्ञापन
कोलकाता: सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को माकपा व कांग्रेस के बीच प्रस्तावित गंठबंधन की बजाय पार्टी के आपसी विवाद से ज्यादा डर है और यह बात बिल्कुल स्पष्ट है. शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता जिला कमेटी के विधायक व अन्य नेताओं के साथ बैठक की. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां के दो मंत्रियों को आपसी विवाद दूर करने का निर्देश दिया.
गौरतलब है कि पार्टी के दो वरिष्ठ नेता व मंत्री साधन पांडेय व डॉ शशि पांजा को हमेशा ही एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते हुए देखा गया है. कई बार उन्होंने खुल कर एक-दूसरे का विरोध किया है, जिसकी वजह से पार्टी की काफी किरकिरी हुई है. शनिवार को बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों मंत्रियों को सतर्क करते हुए आपसी विवाद दूर करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं को सतर्क करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा में पार्टी को कोलकाता जिले के सभी सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी. सभी पार्षदों को अपने क्षेत्र में जिम्मेदारियां लेकर चुनाव का प्रचार-प्रसार करना होगा, अगर कहीं कम मतदान पड़ता है तो स्थानीय पार्षदों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी.
उन्होंने कहा कि माकपा व कांग्रेस के बीच होनेवाले गंठबंधन से तृणमूल कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा. पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य सरकार ने क्या काम किया है, इन उपलब्धियाें के सहारे पार्टी चुनाव प्रचार करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










