नहीं खुला नागेश्वरी चाय बागान
जलपाईगुड़ी. डंकन्स समूह के नागेश्वरी चाय बागान को बंद करने के बाद दोबारा खोलने की घोषणा तो कर दी गयी, लेकिन इस चाय बागान को खोला नहीं गया़ उसके बाद बुधवार की सुबह से ही श्रमिक संगठन की ओर से डंकन ग्रुप के नागेश्वरी चाय बागान में विरोध प्रदर्शन किया गया. यहां उल्लेखनीय है कि […]
कार्यालय का मुख्य द्वार बंद होने की वजह से श्रमिक भीतर प्रवेश नहीं कर पाये. इसके बाद श्रमिक व श्रमिक यूनियन के सदस्यों ने बागान कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. इन लोगों ने तत्काल चाय बागान खोलने की मांग की़ तृणमूल समर्थित श्रमिक यूनियन के नेता राजेन लोहार ने बताया कि श्रमिकों ने सहायक प्रबंधक पर बागान बंद करने का दवाब नहीं दिया था. श्रमिकों का काफी बकाया है लेकिन मालिक पक्ष के लोग सिर्फ देने की बात करते हैं, देते कुछ हैं नहीं. कांग्रेस समर्थित श्रमिक यूनियन के नेता मानिक शील ने बताया कि बागान बंद करने के लिये डंकन्स ग्रुप के मालिक रोज नया नाटक कर रहे हैं. बागान बंद करने का फरमान वापस लेने के बाद भी मालिक पक्ष की ओर से बागान क्यों नहीं खोला जा रहा है. वाम समर्थित श्रमिक यूनियन के नेता सुधांशु मंडल ने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा मालिक पक्ष के साथ कई बैठक करने के बाद भी आज तक एक भी बागान नहीं खुला है़ उन्होंने अतिशीघ्र नागेश्वरी चाय बागान खोलने की मांग की. नागेश्वरी चाय बागान में स्थायी व अस्थायी कुल मिलाकर 2800 श्रमिक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










