संतान नहीं होने पर महिला को जिंदा जलाया

Updated:
विज्ञापन

तीन के खिलाफ एफआइआर,सभी फरार मालदा : विवाह के सात साल बाद भी कोई संतान नहीं होने के कारण पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश का आरोप पति तथा ससुराल के अन्य लोगों पर लगा है. इस घटना में वह महिला 90 प्रतिशत जल गई है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बुरी तरह […]

विज्ञापन
तीन के खिलाफ एफआइआर,सभी फरार
मालदा : विवाह के सात साल बाद भी कोई संतान नहीं होने के कारण पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश का आरोप पति तथा ससुराल के अन्य लोगों पर लगा है. इस घटना में वह महिला 90 प्रतिशत जल गई है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बुरी तरह से घायल स्थिति में उसे मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भरती कराया गया है.
यह सनसनीखेज घटना रविवार की देर रात इंगलिश बाजार थाना अंतर्गत महदीपुर ग्राम पंचायत के पियासबाड़ी गांव में घटी. इस संबंध में पीड़िता के पिता गणेश राउत ने ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया है कि पीड़ित महिला का नाम बिजली मंडल (25) है.
वह इंगलिश बाजार थाना के विश्वनाथ मोड़ की रहने वाली है. सात साल पहले उसकी शादी पियासबाड़ी गांव निवासी अखिल मंडल के साथ हुई. अखिल मंडल पेशे से मजदूर है. शादी के सात साल बाद भी कोई बच्चा नहीं होने के कारण पत्नी के साथ उसका हमेशा ही झगड़ा होता था.
आरोप है कि रविवार की रात को पति अखिल मंडल, सांस लक्ष्मी मंडल तथा ननद सुनती मंडल ने बिजली पर किरासन तेल डालकर उसके शरीर में आग लगा दी. उसके चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय लोग जमा हो गये. गांव वालों ने ही घायल महिला को अस्पताल में भरती कराया.
घटना के बाद से तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये हैं. घायल महिला के पिता गणेश राउत ने बताया है कि बच्चा नहीं होने की वजह से उन्होंने अपनी बेटी की कई जगह चिकित्सा करायी. डॉक्टरों का कहना था कि उनकी बेटी में कोई समस्या नहीं है. संतान नहीं होने के लिए दामाद दोषी है. उसको अपनी चिकित्सा करानी होगी. बेटी के ससुराल वाले यह मानने के लिए नहीं थे. आखिरकार उनकी बेटी को जान से मारने की कोशिश की गई.
डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी बेटी की हालत काफी चिंताजनक है. इधर, इंगलिश बाजार थाना के आइसी दिलीप कर्मकार का कहना है कि एक गृह वधू को जलाकर मारने की कोशिश का आरोप ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ लगा है. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola