बागडोगरा और हासीमारा में सुरक्षा कड़ी की गयी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पठानकोट एयर बेस पर आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश के साथ-साथ उत्तर बंगाल में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. भारतीय वायुसेना के पूर्वोत्तर में दो प्रमुख एयरपोर्ट बागडोगरा एवं हासीमारा में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. उत्तर बंगाल के अन्य एयरपोर्ट कूचबिहार […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पठानकोट एयर बेस पर आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश के साथ-साथ उत्तर बंगाल में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. भारतीय वायुसेना के पूर्वोत्तर में दो प्रमुख एयरपोर्ट बागडोगरा एवं हासीमारा में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं.
उत्तर बंगाल के अन्य एयरपोर्ट कूचबिहार एवं सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी), कूचबिहार, अलीपुरद्वार, मालदा, बालुरघाट स्टेशन व अन्य, राष्ट्रीय राजमार्गों (हाइवे), ऐतिहासिक इमारतों, स्मारकों, महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्रों, पेट्रोल पंपों,भीड़-भाड़ वाली जगहों के अलावा हरेक संवेदनशील व अति संवेदनशील जगहों पर भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं.
उत्तर बंगाल से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं बांग्लादेश, भूटान, नेपाल के अलावा अंतरराज्जीय सीमाएं प्रतिबंधित आतंकी संगठन कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के शहीद दिवस (26 दिसंबर) से ही सील है. इन सीमाओं पर सतर्कता वापस बढ़ा दी गयी है.
वहीं, सिलीगुड़ी की सुरक्षा भी मेट्रॉपोलिटन पुलिस ने जवानों की संख्या बढ़ा दी है. शहर के बाहरी सीमा, हाइवे एवं प्रमुख सड़कों पर पुलिस ने नाका चेकिंग शुरू कर दी है. शहर में प्रवेश करनेवाले हरेक वाहनों की गहन तफ्तीश की जा रही है. केंद्रीय खुफिया एजेंसी की माने तो पाकिस्तान की सीमा से और भी कई दहशतगर्द भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में हैं.
इसके मद्देनजर व देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्रीय व राज्य सुरक्षा एजेंसियां किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती. एयरफोर्स के अलावा केंद्र व राज्य की हरेक सुरक्षा तंत्रों ने नजरदारी बढ़ा दी है. हालांकि इसको लेकर एयरफोर्स, एयरपोर्ट एवं पुलिस के आलाधिकारी फिलहाल कुछ भी नहीं कहने से बचते नजर आ रहे हैं.
देश की सुरक्षा में बागडोगरा-हासीमारा एयरपोर्ट की अहम भूमिका है. पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा का पूरा भार भारतीय एयरफोर्स की इन दोनों एयरपोर्टों पर है. एयरफोर्स में पूर्वोत्तर भारत के ये दोनों एयरपोर्ट अग्रिम पंक्ति के एयरपोर्ट है. विदित हो की 1971 के भारत-पाक युद्ध में ये दोनों एयरपोर्टों ने देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभायी थी़
क्या कहते हैं अधिकारी
पंजाब के पठानकोट एयर बेस पर आंतकी हमले के बाद अलीपुरद्वार जिला अंतर्गत हासीमारा एयर बेस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. एयर बेस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की जानकारी देने के साथ छावनी के प्रवक्ता कमांडर रोछेल डि. सिल्वा ने कहा कि पठानकोट में हमले के बाद पूरी सतर्कता बरती जा रही है. हासीमारा छावनी में किसी भी तरह की अनहोनी घटना को रोकने के लिये छावनी तैयार है़
हेलीकॉप्टर से भी निगरानी: अन्यदिनों की अपेक्षा आज बागडोगरा तथा हासीमारा वायु सेना छावनी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी देखने को मिली. हेलीकॉप्टर से भी छावनी की निगरानी रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










