गांव वालों ने अपहर्ता को पकड़ा, जमकर की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

मालदा. एक सब्जी व्यवसायी का अपहरण कर ले जाने के क्रम में स्थानीय लोगों ने मुख्य अपहर्ता को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटायी कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. बुधवार की सुबह यह घटना करीब छह बजे ओल्ड मालदा थाना के साहापुर ब्रिज के निकट घटी है. इस घटना […]

विज्ञापन
मालदा. एक सब्जी व्यवसायी का अपहरण कर ले जाने के क्रम में स्थानीय लोगों ने मुख्य अपहर्ता को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटायी कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. बुधवार की सुबह यह घटना करीब छह बजे ओल्ड मालदा थाना के साहापुर ब्रिज के निकट घटी है.

इस घटना को लेकर पूरे इलाके में खलबली मच गई. पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साहापुर ग्राम पंचायत के कादीरपुर गांव के रहने वाला सब्जी व्यवसायी जीतेन मंडल (27) अपनी मोटर बाइक में सवार होकर बाजार जा रहा था.

उसी क्रम में साहापुर ब्रिज के निकट एक मारूति ने उसकी मोटरसाइकिल को रोक दिया. मारूति में सवार चार लोग नीचे उतरे और उसका अपहरण कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे. इस क्रम में वह व्यवसायी जोर-जोर से चिखने-चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गये. मौका देखकर तीन अपहर्ता तो मारूति में सवार होकर भाग गये, लेकिन मुख्य सरगना वहीं छुट गया. उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी.

इस बात की सूचना पुलिस को भी दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू में किया. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अधीक्षक प्रसुन्न बनर्जी ने कहा है कि अपहरण के एक मामले में ओल्ड मालदा थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसका नाम राजा गुजराती है और वह दक्षिण बालुचक इलाके का रहने वाला है. श्री बनर्जी ने कहा कि यह एक लेन-देन का मामला भी हो सकता है. सब्जी व्यवसायी ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस दर्ज शिकायत के आधार पर जांच कर रही है. अन्य तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola