अचानक बंद हुआ साइली चाय बागान
जलपाईगुड़ी: मालिक व श्रमिकों के बीच व्याप्त असंतोष की वजह से जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत माल ब्लॉक का साइली चाय बागान बंद हो गया. रविवार की रात अंधेरे में ही बागान प्रबंधन के लोग बंदी का नोटिस लगा कर फरार हो गये. सोमवार की सुबह कार्यालय के बाहर बागान के बंद होने संबंधित सस्पेंशन ऑफ वर्क […]
जलपाईगुड़ी: मालिक व श्रमिकों के बीच व्याप्त असंतोष की वजह से जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत माल ब्लॉक का साइली चाय बागान बंद हो गया. रविवार की रात अंधेरे में ही बागान प्रबंधन के लोग बंदी का नोटिस लगा कर फरार हो गये. सोमवार की सुबह कार्यालय के बाहर बागान के बंद होने संबंधित सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस देखकर बागान श्रमिकों के पैरों तले जमीन खिसक गयी. साइली चाय बागान के बंद हो जाने से स्थायी व अस्थायी कुल मिलाकर दो हजार श्रमिक बेरोजगार हो गये.
नोटिस में कुल आठ घंटे काम करने की हिदायत दी गयी थी. कांग्रेस के श्रमिक संगठन एनयूपीडबल्यू नेता अनूप प्रधान ने बताया कि नोटिस में बकाया पांच प्रतिशत पूजा बोनस जो 25 दिसंबर तक देने की बात थी, उसे अगले वर्ष के मई महीने तक देने की बात कही गयी. वेतन तथा वेतन वृद्धि का जो एरियर इस वर्ष देने की बात थी उसे अगले वर्ष जून महीने तक देने का एलान किया गया था. चाय श्रमिक संगठनों के द्वारा पूजा बोनस को लेकर अगले वर्ष पूजा के पहले मालिक पक्ष से बैठक होनी थी़ नोटिस में मालिक पक्ष ने पूजा बोनस के रूप में 8.33 प्रतिशत से अधिक नहीं देने का ऐलान किया है. मालिक पक्ष के इस तुगलकी फरमान में कहा गया है कि पहले की तरह अपने स्थान पर अपने परिजनो को नौकरी पर रखना,अब नहीं चलेगा़ ऐसे निर्देश नहीं मानने पर समय पर राशन व वेतन नहीं देने की धमकी भी दी गयी थी़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










