बेलाकोवा वन विभाग ने चार तस्करों को पकड़ा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : बेलाकोवा रेंज के वन कर्मियों ने अलीपुरद्वार के बीरपाड़ा में एक विशेष अभियान चलाकर वन्य प्राणियों के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह में एक नगालैंड का निवासी है. तस्करों के पास से वन विभाग के कर्मियों ने हाथी के दांत, गैंडे की सींग एवं शिकार के लिए इस्तेमाल होनेवाली राइफल, […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : बेलाकोवा रेंज के वन कर्मियों ने अलीपुरद्वार के बीरपाड़ा में एक विशेष अभियान चलाकर वन्य प्राणियों के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह में एक नगालैंड का निवासी है. तस्करों के पास से वन विभाग के कर्मियों ने हाथी के दांत, गैंडे की सींग एवं शिकार के लिए इस्तेमाल होनेवाली राइफल, कारतूस आदि हथियार भी बरामद किये हैं.
वन विभाग का दावा है कि इस गिरोह ने उत्तर बंगाल के जंगलों से गैंडा सहित अन्य वन्य प्राणियों के शरीर के विभिन्न अंगों की तस्करी का व्यवसाय बसा रखा था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तस्करी के इस काम में असम राइफल्स के एक जवान की भी गिरफ्तारी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, जवान बी सुवेन छुट्टी लेकर गैंडा का शिकार करने आया था. वन विभाग द्वारा की गयी पूछताछ में गिरफ्तार जवान ने इससे पहले भी गैंडे का शिकार करने की बात को स्वीकार किया है.
इन तस्करों से पूछताछ के लिए जलपाईगुड़ी वन विभाग के डीएफओ विद्युत सरकार, बैकुंठपुर वन विभाग के डीएफओ पीआर प्रधान व उत्तर बंगाल की वनपाल सुमिता घटक बेलाकोवा रेंज आयी हुई हैं.
राज्य के वन मंत्री विनय कृष्ण वर्मन ने बेलाकोवा रेंज के वनाधिकारियों की इस सफलता के लिए पीठ थपथपाते हुए बताया कि वन्य प्राणियों को मार कर उनके शरीर के मूल्यवान अंगों की तस्करी रोकने की दिशा में यह एक बड़ी सफलता है.गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ जारी है. अवश्य ही महत्वपूर्ण तथ्य सामने आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










