चाय बागानों की बदहाली जस की तस और दो श्रमिकों की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: उत्तर बंगाल के चाय बागानों में श्रमिकों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. डुवार्स के चाय बागानों में फिर से दो श्रमिकों की मौत हो गयी. दोनों श्रमिकों की मौत डंकन्स समूह के ही चाय बागानों में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीपुरद्वार के डंकन्स समूह के हंटापाड़ा […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: उत्तर बंगाल के चाय बागानों में श्रमिकों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. डुवार्स के चाय बागानों में फिर से दो श्रमिकों की मौत हो गयी. दोनों श्रमिकों की मौत डंकन्स समूह के ही चाय बागानों में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीपुरद्वार के डंकन्स समूह के हंटापाड़ा चाय बागान में एक चाय श्रमिक की मौत हो गयी. मृतक का नाम बुधवा उरांव (53) बताया गया है. वह बीचभाग लाइन का रहनेवाला था. वह काफी दिनों से बीमार था और मंगलवार की रात उसकी मौत हो गयी.
चाय श्रमिक की मौत का एक अन्य मामला डंकन्स के ही एक चाय बागान डिमडिमा चाय बागान का है. यहां संजय लोहार (35) नामक एक श्रमिक की मौत हो गयी. परिजनों का दावा है कि चिकित्सा नहीं होने की वजह से उसकी मौत हुई है.
स्वास्थ्य िवभाग ने आरोप को खािरज िकया
उधर, अलीपुरद्वार स्वास्थ्य विभाग ने चाय बागानों में इन आरोपों को खारिज कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीबी रोग की वजह से संजय लोहार नामक चाय श्रमिक की मौत हुई है. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान रेडबैंक, डिमडिमा और हंटापाड़ा में चाय श्रमिकों की मौत की घटना घट रही है. पिछले पांच दिनों में सात चाय श्रमिकों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










