एसजेडीए पर वाम युवा-छात्र मोरचा का हल्लाबोल

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. ममता बनर्जी सरकार के कथित भ्रष्टाचार के विरुद्ध वामपंथियों ने मोरचा खोल दिया है. बुधवार को माकपा के युवा संगठन डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाइएफआइ) और छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) की दार्जिलिंग जिला इकाइयों ने बगैर अनुमति के ही सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) के प्रशासनिक भवन पर हल्लाबोल किया गया. […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. ममता बनर्जी सरकार के कथित भ्रष्टाचार के विरुद्ध वामपंथियों ने मोरचा खोल दिया है. बुधवार को माकपा के युवा संगठन डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाइएफआइ) और छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) की दार्जिलिंग जिला इकाइयों ने बगैर अनुमति के ही सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) के प्रशासनिक भवन पर हल्लाबोल किया गया. इससे पहले स्थानीय हिलकार्ट रोड स्थित जिला पार्टी मुख्यालय अनिल विश्वास भवन से विशाल जुलूस निकाला गया.
शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए जुलूस सिलीगुड़ी जंक्शन के निकट स्थित एसजेडीए दफ्तर के सामने पहुंचकर घेराव व धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गया. डीवाइएफआइ के जिलाध्यक्ष सौराशिष सरकार एवं एसएफआइ के जिलाध्यक्ष सौरभ दास की अगुवाई में प्रदर्शनकारी युवाओं व छात्रों ने एसजेडीए के प्रवेश द्वार को बंद कर प्रदर्शन किया. साथ ही एसजेडीए में हुए दो सौ करोड़ के कथित आर्थिक घोटालों के विरुद्ध प्रदर्शनकारियों ने ‘गरीबों को लूटनेवाली सरकार, तणमूल सरकार’ जैसे नारों से आवाज बुलंद की.

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सौराशिष राय ने कहा कि गरीबों को लूट कर एवं बंगाल को कर्ज में डुबोकर तृणमूल सरकार का उत्सव मनाना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने एसजेडीए घोटाले को लेकर ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता राज के अधिकांश नेता-मंत्री भ्रष्ट हैं और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से किसी-न-किसी घोटाले में लिप्त हैं. इसी वजह से किसी भी मामले की सही तरीके से जांच-पड़ताल नहीं हो रही. सत्ता की कठपुतली बन चुका पुलिस-प्रशासन भी अपना दायित्व सही तरीके से नहीं निभा रहा. श्री राय ने एसजेडीए घोटाला की जांच कर रही सीआइडी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीआइडी कछुए की चाल से पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. सत्ता के दबाव में वह मामले की लीपा-पोती करने की कोशिश में है. इसी वजह से आरोपी तृणमूल एवं कांग्रेस के नेता, मंत्री व एसजेडीए के बोर्ड सदस्य सीना तान के खुलेआम घूम रहे हैं.

प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए हुए कहा कि जब-तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती है, सभी आरोपियों को सजा नहीं मिलती है और पाई-पाई का हिसाब नहीं मिलता है, वामपंथी चैन से बैठने वाले नहीं. तृणमूल की तर्ज पर ही वामपंथी भी बगैर अनुमति के ही एसजेडीए समेत सभी महत्त्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों पर धारावाहिक आंदोलन करेंगे. इस प्रदर्शन के दौरान भारी तादाद में युवा-छात्र समर्थक शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola