रॉयल एकेडमी में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता शनिवार से

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : स्थानीय माटीगाड़ा स्थित अंग्रेजी माध्यम के स्कूल रॉयल एकेडमी के प्रांगण में स्कूली बच्चों ने वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी है. प्रतियोगिता को दो दिनों में विभाजित किया गया है जो इसी सप्ताह के अंत में शनिवार एवं रविवार को होगी. स्कूल के प्रधानाध्यापक अरिंदम चक्रवर्ती ने बताया कि प्रथम […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : स्थानीय माटीगाड़ा स्थित अंग्रेजी माध्यम के स्कूल रॉयल एकेडमी के प्रांगण में स्कूली बच्चों ने वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी है. प्रतियोगिता को दो दिनों में विभाजित किया गया है जो इसी सप्ताह के अंत में शनिवार एवं रविवार को होगी.

स्कूल के प्रधानाध्यापक अरिंदम चक्रवर्ती ने बताया कि प्रथम दिन शनिवार को नर्सरी से कक्षा चार तक के बच्चों की प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर डेढ़ बजे पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगी. इस दिन होने वाले खेल-कूद में ड्रिल डिस्प्ले, 50 मीटर स्प्रिंट, कॉलेक्टिंग दी बॉल, किक बॉक्सिंग आदि अनेकों खेल के साथ अभिभावकों के लिए भी कई कार्यक्रम रखे गए हैं.

रविवार को पांचवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के लिए सुबह 10 बजे मार्च पास्ट, ओथ टेकिंग, ड्रिल डांस, 100 मीटर स्प्रिंट, 200 तथा 400 मीटर रेस, किक बॉक्सिंग, पिरामिड फार्मेशन तथा अन्य खेल-कूद के साथ दोपहर डेढ़ बजे पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा़ स्कूल के डायरेक्टर अजय संघई एवं अमित संघई ने बताया कि रॉयल एकेडमी हर वर्ष वार्षिक खेल-कूद का आयोजन करते आ रहा है.

इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल-कूद के प्रति प्रोत्साहित करना एवं रचनात्मक बनाना है. हम बच्चों के सर्वांगीण विकास को ही प्राथमिकता मानते हैं. यही कारण है हमारे विद्यार्थी जिस प्रकार पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करते हैं उसी प्रकार खेल में भी हमेशा आगे रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola