तृणमूल पार्टी कार्यालय में चारी

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. तृणमूल कांग्रेस के जिला पार्टी कार्यालय में चोरी की सनसनीखेज घटना घटी है. सेवक रोड के विधान भवन में स्थित तृणमूल कांग्रेस के मुख्य कार्यालय में चोरी की इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप है. चोरी की यह घटना रविवार रात को घटी है. इसका खुलासा सोमवार की सुबह तब हुआ जब […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. तृणमूल कांग्रेस के जिला पार्टी कार्यालय में चोरी की सनसनीखेज घटना घटी है. सेवक रोड के विधान भवन में स्थित तृणमूल कांग्रेस के मुख्य कार्यालय में चोरी की इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप है.

चोरी की यह घटना रविवार रात को घटी है. इसका खुलासा सोमवार की सुबह तब हुआ जब कार्यालय प्रभारी मिलन दत्त सुबह के सैर के दौरान पार्टी कार्यालय पहुंचे. मिलन दत्त ने बताया कि वह हर दिन ही सुबह की सैर के दौरान पार्टी कार्यालय आ जाते हैं.

आज भी जब वह पार्टी कार्यालय पहुंचे तो दूसरे तथा तीसरे तल्ले में बने कमरे का ताला टूटा हुआ देखा. दोनों तल्ले में एक-एक कंप्यूटर रखे हुए थे. चोर दोनों कंप्यूटर तथा आलमारी में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गये हैं. चोरी की इस घटना की सूचना श्री दत्त ने सबसे पहले जिला तृणमूल अध्यक्ष रंजन सरकार को दी. सूचना मिलते ही श्री सरकार तथा अन्य तृणमूल नेता भागे-भागे पार्टी कार्यालय पहुंचे.

जिला तृणमूल अध्यक्ष की ओर से इस मामले में सिलीगुड़ी थाने में एक शिकायत भी दर्ज करायी गई है. राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के जिला कार्यालय में चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप है. सूचना मिलते ही दल-बल के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. अभी तक हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

जिला तृणमूल अध्यक्ष रंजन सरकार ने कहा कि पार्टी कार्यालय में एसी आदि भी लगे हुए हैं, लेकिन चोरों ने इसकी चोरी नहीं की. चोर संभवत: महत्वपूर्ण डाटा तथा दस्तावेज चुराने के लिए आये हुए थे. पार्टी कार्यालय में आलमारियां टूटी पड़ी हुई हैं. अभी इस बात का पता नहीं चला है कि चोर कौन-कौन सी फाइलें चुराकर ले गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola