धरने में शामिल होने विमल गुरुंग दिल्ली गये

Updated:
विज्ञापन

17, 18 और 19 दिसंबर को गोरखालैंड पर सेमिनार भी होगा दार्जिलिंग : अलग राज्य गोरखालैंड की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रविवार को गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरुंग दिल्ली रवाना हुए. अलग राज्य गोरखालैंड गठन की मांग को लेकर गोजमुमो का दिल्ली के जंतर […]

विज्ञापन
17, 18 और 19 दिसंबर को गोरखालैंड पर सेमिनार भी होगा
दार्जिलिंग : अलग राज्य गोरखालैंड की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रविवार को गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरुंग दिल्ली रवाना हुए. अलग राज्य गोरखालैंड गठन की मांग को लेकर गोजमुमो का दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 9 दिसंबर से धरना- प्रदर्शन जारी है.
यह धरना-प्रदर्शन मोरचा के नारी संगठन, गोरखा जन मुक्ति नारी मोरचा की प्रमुख आशा गुरुंग के नेतृत्व में चल रहा है. मोरचा के केंद्रीय महासचिव रोशन गिरि, केंद्रीय कोषाध्यक्ष दावा लामा, मोरचा प्रमुख विमल गुरुंग के प्रमुख सलाहकार स्वराज थापा शनिवार को ही रवाना हो चुके हैं.
रविवार की सुबह विमल गुरुंग के साथ रमेश आले, अनित थापा, मोती प्रसाद शर्मा भी दिल्ली के लिए रवाना हुए. आगामी 17, 18 और 19 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर मोर्चा ने गोरखालैंड पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया है.
उक्त सेमिनार में दार्जिलिंग के लोकसभा सांसद सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया सहित केंद्रीय वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे. दूसरी ओर, जंतर मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रविवार को मोरचा के भातृ संगठन जन मुक्ति अस्थायी कर्मचारी संगठन के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष फिरोज छेत्री के नेतृत्व में 15 सदस्य दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ. ये लोग दिल्ली में धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola